उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में कांवड़ यात्रा चल रही है। कई जगहों पर कांवड़ियों द्वारा मारपीट के मामले भी सामने आ रहे हैं। अब एक चौंकाने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़िए एक वर्दीधारी जवान को पीटते नजर आ रहे हैं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ियों के एक समूह से वर्दीधारी जवान की कहासुनी हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने जवान की जमकर पिटाई कर दी। कांवड़ियों ने जमीन पर गिराकर लातों से वर्दीधारी जवान को पीटा। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं पाया।
CRPF के जवान से मारपीट का वीडियो वायरल
बताया गया कि वर्दीधारी जवान CRPF से जुड़ा हुआ है। उनका नाम गौतम बताया जा रहा है। वह मिर्जापुर से मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र ट्रेन में सवार होने वाले थे। प्लेटफॉर्म पर पहले से ही कई कांवड़िए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी गौतम और कांवड़ियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
आरोपी कांवड़ियों की तलाश
इसके बाद कांवड़ियों ने गौतम की पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कोई भी जवान को बचाने के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद जवान ट्रेन में सवार होकर आगे के लिए निकल गया। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है और आरोपी कांवड़ियों की तलाश की जा रही है।
दर्ज हुआ मुकदमा
जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों द्वारा सीआरपीएफ के जवान के साथ की गई मारपीट के संबंध में आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर पर उक्त कांवड़ियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 411/25, 412/25, 413/25 धारा 145, 147 रेलवे एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘उपद्रवी कहना आस्था का अपमान’, कांवड़ियों के बचाव में उतरे सीएम योगी
इससे पहले हरिद्वार में भी कांवड़ियों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था। बताया गया कि गाड़ी पार्किंग को लेकर कांवड़ियों का एक स्थानीय महिला से विवाद हो गया था। इसके बाद कांवड़ियों के साथ मौजूद लड़कियों ने महिला के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। मामले में आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया था।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines