मिर्जापुर में कांवड़ियों का उत्पात देखने को मिला। कांवड़ियों के एक ग्रुप ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर एक CRPF के जवान को पीट दिया। यह मारपीट मामूली से विवाद के बाद हुई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद कांवड़ियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे। लेकिन अब ये कांवड़िए बुरे फंसते दिखाई दे रहे हैं।
सामने आए वीडियो में देखा गया था कि कांवड़ियों ने CRPF जवान को जमीन पर लिटाकर थप्पड़ और लातों से पिटाई की थी। हालांकि, इस मारपीट का वीडियो जब वायरल हुआ, तब तक CRPF जवान ट्रेन पकड़कर मणिपुर के लिए रवाना हो चुका था। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया और अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कब हुई घटना? दर्ज हुआ मुकदमा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 19 जुलाई को सुबह 10:00 बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की के पास हुई। टिकट लेने के दौरान हुई धक्का-मुक्की और कहासुनी के बाद CRPF कर्मी गौतम, पुत्र दीनानाथ, निवासी कोतवाली देहात, मिर्जापुर के साथ कांवड़ियों ने गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। CRPF कर्मी के पुत्र प्रिंस गौतम ने 20 जुलाई को लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर थाना GRP मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या- 93/25, धारा 115(2), 352, 191(2) BNS तथा 3(2)A SC/ST Act के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोपियों के नाम अभय तिवारी, अभिषेक साहू, सत्यम और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति बताए गए हैं। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे प्रयागराज द्वारा की जा रही है।
यह देखें वीडियो
इसके साथ ही RPF पोस्ट मिर्जापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 411/25, 412/25, 413/25, धारा 145, 147 RPF ACT के अंतर्गत अभय तिवारी, अभिषेक साहू, सत्यम के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है।
यह भी पढ़ें : KFC का चिकन लेकर इस्कॉन के रेस्टोरेंट में घुसा शख्स, किया हंगामा, लंदन का वीडियो वायरल
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के हुड़दंग पर जमकर राजनीति हो रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कहा है कि कुछ कांवड़िए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोग सीसीटीवी में कैद हो रहे हैं। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद ऐसे लोगों की फोटो के पोस्टर लगवाए जाएंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines