Mirzapur Auto Driver Beaten Viral Video: यूपी के मिर्जापुर में एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की ऑटो चालक को पीटती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार लड़की ने पिटाई के बाद खुद ही पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर दो छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। अब लड़की ने इस पूरी घटना पर वीडियो जारी कर सफाई दी है। युवती ने बताया कि उसे ऑटो चालक ने बाजारू औरत कहा था।
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले ऑटो चालक विमलेश कुमार ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह वह ऑटो लेकर गुलालपुर से पथरहिया आ रहा था। ऑटो में प्रियांशु पांडेय और प्रिया पांडेय बरकछा से सवार हुईं। दोनों युवती पथरहिया पर उतर गईं। इसके बाद जब मैंने दोनों से किराया मांगा तो उन्होंने कहा कि हम स्टूडेंट हैं किराया नहीं देते हैं। दोनों लड़कियां गाली-गलौज करने लगी। एक युवती ने मारपीट की, जबकि दूसरी युवती वीडियो बनाती रही।
ये भी पढ़ेंः मेरठ के अस्पताल में किडनी रैकेट में फंसे 6 डाक्टर, बुलंदशहर की पीड़िता ने सुनाई आपबीती
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और ऑटो चालक से पूछताछ की। इसके बाद ऑटो चालक की तहरीर पर पुलिस ने प्रियांशु पांडेय और प्रिया पांडेय के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया। मामले में कोतवाल ने बताया कि पीड़ित चालक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब युवती ने सफाई दी है। ऑटो ड्राइवर ने कहा बाजारू लड़की पैसे पर चलती है। विरोध करने पर उसने धमकी दी। इसलिए उसकी पिटाई कर दी। युवती ने आगे कहा कि गलत जानकारी लेकर उनका वीडियो वायरल किया जा रहा है। किराया देने वाली बात गलत है। अपशब्द कहने पर उसे पीटा था।
ये भी पढ़ेंः 350 प्रोजेक्ट में पैसा लगाना पड़ सकता है भारी, UP RERA ने जारी की लिस्ट
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
17 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
17 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
20 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines