UP News: मिर्जापुर में 'चमत्कार', नहर में मिली थी युवती की 'लाश', अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने बताया जिंदा
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

इंद्रेश पाण्डेय, मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ‘चमत्कार’ का मामला सामने आया है। यहां एक नहर में युवती की ‘लाश’ मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ‘शव’ को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को जिंदा बताया जिसके बाद परिवार में छाया मातम खुशी में बदल गया।
बताया जा रहा है कि संतनगर थाना क्षेत्र के कलां हऊदवा गांव में सिरसी नहर में रवीना नाम की युवती का शव मिला। रविवार को युवती दो घंटे से लापता थी। घर वालों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि सिरसी नहर में रवीना का शव मिला है। घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम से इनकार करा दिया और रवीना को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने रवीना को जिंदा बताया जिसके बाद लोग इसे चमत्कार बताने लगे। लोगों के मुताबिक, नहर में रवीना बेसुध पड़ी थी, उसकी सांसे नहीं चल रही थी जिसके बाद उसे मृत मान लिया गया। फिलहाल, युवती की हालत ठीक बताई जा रही है।
कलां हऊदवा गांव के रहने वाली रवीना के परिजन के मुताबिक उनकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से ये घटना हुई। उधर, संतनगर थाना प्रभारी अरविंद सरोज ने बताया कि सिरसी नहर में एक युवती की डेड बॉडी की सूचना मिली थी। शव को नहर से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने जिंदा बताया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: