Minor Girls Undressed in Front of Father in Police Station: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में छेड़छाड़ और मारपीट की नाबालिग पीड़िता के साथ जांच के नाम पर पुलिस वालों ने शर्मसार कर देने वाली हरकत कर दी है। आरोप है कि थाने में एक महिला सिपाही ने आरोपी के सामने ही नाबालिग के कपड़े उतरवाए और फोटो खींचे। इस घटना का नाबालिग के दिमाग पर ऐसा बुरा प्रभाव पड़ा है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग को लगातार दौरे पड़ रहे हैं। उधर मामले की जानकारी होने पर कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।
रास्ते में छेड़छाड़ करता था आरोपी
जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां 16 वर्षीय किशोरी 10वीं की छात्रा है। किशोरी के पिता का कहना है कि गांव का रहने वाला एक आरोपी युवक बेटी को परेशान करता है। स्कूल से आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है। पिता ने बताया कि आरोपी ने बेटी के फोटो को एडिट करके उन्हें अश्लील बना दिया फिर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ेंः आंखों के सामने भाजपा नेता कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, विरोध करने पर पीट-पीट कर मार डाला
पिता ने दर्ज कराया था केस
आरोप है कि तीन सितंबर को आरोपी ने नाबालिग बेटी को रास्ते में घेर लिया। उसका फोन छीन लिया और मारपीट की। बेटी ने घर आकर जब मामले की जानकारी परिवार वालों को दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने साढ़ थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया। आरोपी गिरफ्तार हो गया। पिता का कहना है कि पुलिस ने जांच के लिए बेटी को थाने में बुलाया।
अस्पताल में भर्ती है किशोरी, पड़ रहे हैं दौरे
थाने में एक महिला सिपाही ने जांच के नाम पर आरोपी के ही सामने बेटी के कपड़े उतरवाए और उसके फोटो खींचे। यह देख बेटी बुरी तरह से डर गई। डर इस कदर उसके दिल में बैठ गया कि उसको दौरे पड़ने लगे। पिता ने आनन-फानन में किशोरी को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि सदमे के कारण किशोरी की तबीयत खराब है।
कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
उधर, मामले की जानकारी होने पर कानपुर पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी दक्षिण और घाटनपुर के एसीपी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोपी सही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कानून के जानकारों का मानना है कि सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार, किसी भी नाबालिग को थाने में बुलाया नहीं जा सकता है। साथ ही वर्दी में उसके साथ पूछताछ भी नहीं की जा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
20 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines