---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

आंखों के सामने भाजपा नेता कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, विरोध करने पर पीट-पीट कर मार डाला

अभागा पिता, आंखों के सामने बेटी के साथ दुष्कर्म हो रहा था, लेकिन वह उसकी इज्जत नहीं बचा पाया। विरोध करने पर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोप एक भाजपा नेता पर लगे हैं, जिसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज इलाके का है। सदर थाना पुलिस […]

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Sep 11, 2023 16:25
Minor Girl Rape
Minor Girl Rape

अभागा पिता, आंखों के सामने बेटी के साथ दुष्कर्म हो रहा था, लेकिन वह उसकी इज्जत नहीं बचा पाया। विरोध करने पर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। आरोप एक भाजपा नेता पर लगे हैं, जिसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज इलाके का है। सदर थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर आरोप लगे हैं कि उसने अनुसूचित जाति (दलित) की 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की के पिता ने इस हरकत का विरोध किया तो पीट-पीट कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पिटाई में गंभीर चोटें लगने से घायल पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पहले रोज रात में बियर मांगती थी बीवी, अब पूरी कमाई शराब में उड़ा रही; सास-ससुर का जवाब-शादी ही क्यों की?

FIR में मर्डर और पॉक्सो एक्ट की धाराएं

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर भाजपा नेता मासूम रजा राही के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया। FIR में दुष्कर्म और हत्या करने संबंधी IPC की धाराएं, पॉक्सो एक्ट की धाराएं और अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम की धाराओं को जोड़ा गया है। वारदात 28 अगस्त को अंजाम दी गई थी। इसके बाद पीड़िता के पिता की मौत होने के बाद पुलिस ने गत 5 सितंबर को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

---विज्ञापन---

सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की मां की पहले मौत हो चुकी है। वह 3 बहनें हैं और उनका एक भाई है। वे पिता के साथ भाजपा नेता राही के घर किराये पर रहते थे। रेप और हत्या की शिकायत मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। आला पुलिस अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। जांच चल रही है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद मामले में अधिकारियों के निर्देशों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ‘तीन साल तक जिसे माना पति, जीने मरने की कसमें खाई…वो निकला भाई’, क्या शादी अब चल पाएगी?

पार्टी अपने स्तर पर कार्रवाई की तैयारी में

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राही के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष होने की पुष्टि की। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को मामले की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के राज में सभी एक समान हैं। कानून सबके लिए बराबर है। दोषी को सजा मिलेगी। लड़की को न्याय मिलेगा। पुलिस की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ पार्टी स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Sep 06, 2023 05:19 PM
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.