---विज्ञापन---

मासूम से हैवानियत कर भाग रहा था आरोपी, UP पुलिस ने किया एनकाउंटर

Minor Girl Raped In Greater Noida Police Arrested Accused: उत्तर प्रदेश में लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को हर चौराहे पर यमराज मिलेगा। सीएम योगी के इस ऐलान के बाद से ही पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा में सोमवार रात का है। यहां 4 साल की मासूम से हैवानियत कर […]

---विज्ञापन---

Minor Girl Raped In Greater Noida Police Arrested Accused: उत्तर प्रदेश में लड़कियों से छेड़खानी करने वालों को हर चौराहे पर यमराज मिलेगा। सीएम योगी के इस ऐलान के बाद से ही पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा में सोमवार रात का है। यहां 4 साल की मासूम से हैवानियत कर भाग रहे आरोपी का पुलिस ने एनकांउटर कर दिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार आरोपी महेश पुत्र खजान सिंह निवासी गांव जहांगीरपुर थाना जेवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि एक युवक उसकी 4 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले गया और फिर दुष्कर्म किया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले में पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

---विज्ञापन---

आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया था। गोपनीय सूचना पर जेवर पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी जानकारी मिली की आरोपी चांचली मार्ग के बाग में छिपा है। इसके बाद बाग पहुंची टीम ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा इस पर आरोपी महेश ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली गली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 26, 2023 07:53 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola