45 साल की महिला को दिल दे बैठा 16 साल का लड़का, 'बे-मेल मोहब्बत' का खतरनाक अंजाम
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Illicit Relation Between 45 year old Woman and 16 year old boy: अवैध संबंध और बे-मेल मोहब्बत का अंजाम खतरनाक ही होता है। इसका एक उदाहरण उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में देखने को मिला है। यहां एक 16 साल का लड़का 45 साल की महिला को दिल दे बैठा। दोनों में अफेयर भी चला। फिर किसी बात को लेकर महिला ने लड़के से बात करना बंद कर दिया। इस बात से लड़के को ऐसा गम लगा कि उसने जहर खाकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक मामला रामपुर के शाहबाद इलाके का है। यहां के एक गांव में 16 साल का लड़का ठेल लगाकर सामान बेचता था। इसी दौरान गांव की रहने वाली एक 45 साल की महिला से उसकी दोस्ती हो गई। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों खूब बातें करने लगे। मिलने लगे। प्यार अपने परवान पर था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर महिला नाराज हो गई और बात करना बंद कर दिया।
इस पर किशोर ने महिला से कहा कि अगर उसने बात नहीं की तो वो अपनी जान दे देगा, लेकिन महिला को अंदाजा नहीं था कि उसका नाबालिग प्रेमी इस हद तक चला जाएगा। महिला ने इसे हल्के में लिया। इसी बीच खबर आई की लड़के का शव गांव के बाहर तालाब के किनारे पड़ा हुआ है। जानकारी पर लड़के के परिवार वालों के होश उड़ गए। ये खबर पूरे इलाके में फैल गई।
लड़के के परिवार वालों का आरोप है कि महिला ने उसकी हत्या की है। मृतक के भाई ने बताया कि महिला ने उसे अपने घर बुलाया था, जहां उसे महिला ने जहर खिला दिया। इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़के ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: