Om Prakash Rajbhar Statement ABVP: उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एक बयान पर बवाल हो गया है। हाल ही में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को गुंडा और उग्रवादी बता दिया था। इसके बाद से सियासत तेज हो गई है। एबीवीपी ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया है। उनके घर पर पत्थर फेंके गए और पुतला दहन किया गया। छात्र संगठन ने लखनऊ और सोनभद्र में प्रदर्शन किया। मंत्री पर भाजपा में शामिल होने के बाद से ही पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं को लेकर बयानबाजी का आरोप है। इसने सियासी माहौल गरमा दिया है।
हरिनारायण राजभर ने बयान को बताया खेदजनक
पूर्व सांसद और कल्याण सिंह सरकार में कारागार मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनारायण राजभर का इस मामले पर बयान सामने आया है। उनका कहना है कि राजभर परिवार पर उग्रवादी भाषा बोलने के आरोप बेहद खेदजनक हैं। उनके दोनों बेटे खुलेआम समाज को भड़काने वाले बयान दे रहे हैं। ये सही नहीं है।
ये भी पढ़ें: बस्ती जिले में ग्रामीण क्यों दे रहे लाठी-डंडे लेकर रात में पहरा? वजह जानकर पुलिस भी हैरान!
बीजेपी की छवि को नुकसान
राजभर के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। ये भी सामने आया है कि वाराणसी में राजभर और क्षत्रिय समाज के बीच तनाव बढ़ाने में ओमप्रकाश राजभर की भूमिका रही। इससे बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का तो यहां तक कहना है कि यूपी सरकार में राजभर जैसे मंत्री का रहना अब ठीक नहीं है।
आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं
भाजपा से जुड़े स्थानीय नेताओं में भी राजभर के बयान को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। नेताओं का कहना है कि राजभर जातीय राजनीति करके पार्टी की छवि को नुकसा पहुंचा रहे हैं। उनपर अपने ही समाज को गुमराह करने के आरोप लग रहे हैं। राजभर समाज के आरक्षण के मुद्दे पर भी ओमप्रकाश कभी गंभीर नहीं दिखे। एक वरिष्ठ बीजेपी नेता के अनुसार, ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा केवल परिवार तक ही सीमित रह गई है। यह रवैया भाजपा की बदनामी करवा रहा है। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: डीएम की मीटिंग से गायब 13 अधिकारियों पर गिरी गाज, जानें क्या हुई कार्रवाई
स्टूडेंट्स कर रहे प्रदर्शन
लखनऊ के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान ABVP की अगुआई में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स यहां पहुंचे थे। जिनकी पुलिस के साथ झड़प हुई थी। इसी दौरान राजभर ने कहा था कि अगर आप गुंडागर्दी करोगे तो पुलिस कार्रवाई करेगी। राजभर ने इसके बाद एक मीडिया चैनल से बातचीत में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया था।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
9 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
20 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines