मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा इंस्पेक्शन की खबरें आपने कई बार सुनी होंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने स्कूल की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए 15 घंटे तक वहीं रुककर एक मिसाल पेश की। वे छात्रों के साथ रहे, उनके साथ खाना खाया, उनकी बातें सुनीं, उनके भविष्य को लेकर चर्चा की, कॉपियां चेक कीं और उन्हें सलाह दी। इसके बाद ही वे स्कूल से रवाना हुए।
मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है। यहां यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण पहले ABVP द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने एक हजार से अधिक छात्रों को सम्मानित किया। मंत्री असीम अरुण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बस्ती जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ला समेत ABVP के तमाम लोग उपस्थित थे।
1000 बच्चों को किया सम्मानित
इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सर्वोदय विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए शाम 5 बजे भानपुर स्थित सर्वोदय विद्यालय पहुंचे और सुबह 9 बजे तक वहीं रुके। इस दौरान वे बच्चों के साथ समय बिताते रहे, उनके साथ खाना खाया और हॉस्टल में ही पूरी रात रहे।
सुबह उन्होंने बच्चों के साथ व्यायाम भी किया। छात्रों की कॉपियां चेक कीं, पढ़ाई के बारे में पूछताछ की और उनके भविष्य को लेकर देर तक चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि स्थिति का जायज़ा लेने के बाद यह समझ आया कि बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो रही है।
वहीं, एक मंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। वे सहज भाव से मंत्री से बातचीत करते रहे। बच्चों ने बताया कि स्कूल में अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं, कपड़े और खाना भी ठीक से उपलब्ध कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines