Hathras: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) जिले में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर मिनी ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
रुहेली गांव के पास हुआ हादसा
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात हाथरस गेट इलाके के पास रुहेरी गांव में हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
घायलों में चार की हालत बेहद गंभीर
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में चार लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज हाथरस के जिला अस्पताल में चल रहा है।
शादी समारोह से लौट रहे थे लोग
पुलिस के अनुसार करीब 18 लोग एक मिनी ट्रक में सवार होकर आगरा के खंदौली कस्बे में एक शादी सगाई समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे
जिले के जिलाधिकारी और एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घायलों का हालचाल जानने के साथ ही हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
37 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
16 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
17 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines