Hathras में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 12 से ज्यादा लोग घायल, शादी वाले घर में मचा कोहराम

Mini truck and tractor collide in Hathras four killed, hindi news, up
विज्ञापन

Hathras: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) जिले में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर मिनी ट्रक और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

रुहेली गांव के पास हुआ हादसा

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात हाथरस गेट इलाके के पास रुहेरी गांव में हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों में चार की हालत बेहद गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में चार लोगों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज हाथरस के जिला अस्पताल में चल रहा है।

शादी समारोह से लौट रहे थे लोग

पुलिस के अनुसार करीब 18 लोग एक मिनी ट्रक में सवार होकर आगरा के खंदौली कस्बे में एक शादी सगाई समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे

जिले के जिलाधिकारी और एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घायलों का हालचाल जानने के साथ ही हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ