यूपी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सोनभद्र में एक खदान धंस गई। इसमें 15 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। अभी तक 1 कर्मचारी की मौत हो गई है। प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि खदान के अंदर काम चल रहा था। उसी दौरान पत्थर की एक भारी दीवार अचानक गिर पड़ी। 15 से ज्यादा मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना मिलने पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ ही खनन और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
जिला मजिस्ट्रेट बी एन सिंह ने बताया कि दुर्घटना बेहद गंभीर है। कई मजदूर अंदर फंसे हो सकते हैं। कहा कि कृष्णा माइंस की खदान के अंदर एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे कुछ मजदूर मलबे में दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
यह भी पढ़ें: Dhanbad News: धनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी कोयला खदान, बच्चे समेत तीन लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार हादसे वाली पहाड़ी करीब 400 फीट गहरी है। जहां सभी मजदूर काम कर रहे थे मजदूर 9 कंप्रेशर मशीनों की मदद से पत्थर में होल कर रहे थे। तभी पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से एक बड़े पत्थर का टीला अचानक दरक गया। वह पत्थर खदान में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरा। इससे नीचे काम कर रहे सभी मजदूर दब गए।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: आसनसोल में धंसी कोयला खादान, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि 15 नवंबर को सोनभद्र जिले में पत्थर की खदान धंसने की घटना की सूचना मिली थी। यहां मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआईएसएफ, सोनभद्र पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें लोगों को बचाने के लिए यहां मौजूद हैं। ऑपरेशन जारी है।
संबंधित खबरें
कैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
4 mins agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
2 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
4 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
5 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
6 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
19 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
20 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines