Meerut Wife Affair Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत मर्डर केस ने सभी को डरा दिया। अब यूपी के मेरठ के ही एक व्यक्ति गौरव शर्मा ने अपनी पत्नी रितांशी शर्मा उर्फ रीतू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मेरठ में रहने वाला गौरव शर्मा पब्लिकेशन कंपनी में मैनेजर है और मार्केटिंग को लेकर अक्सर चार-पांच दिन घर के बाहर रहता है। गौरव ने रितांशी पर आरोप लगाए हैं कि उसके कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध हैं। उसने ये भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे शराब पीती है सिगरेट पीती है और गलत काम करती है। पीड़ित ने पुलिस को सबूत भी दिखाए हैं और अपनी आपबीती बताई।
पत्नी के 7 लोगों से हैं प्रेम संबंध
गौरव का कहना है कि उसकी पत्नी के 7 लोगों से प्रेम संबंध हैं। गौरव को इस बारे में पहले उसके पड़ोसियों ने बताया था। गौरव को इस बारे में यकीन नहीं हुआ तो उसने अपने भतीजे से पूछा जो घर में रितांशी के साथ रहता है। शुरू में तो उसने सच नहीं बताया लेकिन बाद मे उसने बता दिया कि उनकी गैर मौजूदगी में घर में अलग-अलग आदमी आते हैं और वो उनके साथ नशा करती है। भजीते वंश शर्मा ने बताया कि रितांशी उनके साथ गंदी बातें करती है और शराब भी पीती है।
यह भी पढ़ें:मेरी बीवी भांजे संग भागी…SSP ऑफिस में पति का छलका दर्द, 3 बच्चे छोड़े
परिवार वालों से किया अलग
गौरव शर्मा और रितांशी शर्मा की शादी साल 2012 में हुई थी। उसने बताया कि शुरुआत में सब सही चल रहा था और वो अपने परिवार के साथ रहता था। मगर बाद में रितांशी की वजह से परिवार में कलह बढ़ने लगा और वो परिवार से अलग हो गए। वो किराए के मकान में रहने लगे। उसे इस बारे में पहले पता नहीं था कि रितांशी कैसी है, लेकिन जब उसे सच्चाई का पता चला तो वो डर भी गया क्योंकि उसे मेरठ का ही सौरभ राजपूत मर्डर केस याद आ गया।
पुलिस को दिखाए सबूत
गौरव ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज की और बताया कि उसे उसकी पत्नी से जान का खतरा है। गौरव ने पुलिस को कुछ सबूत भी दिए जिससे ये पता चलता है कि उस महिला का करैक्टर सही नहीं है। गौरव ने फोन में रितांशी के अश्लील मैसेज और वीडियो दिखाए। गौरव ने पुलिस को रितांशी के चैट के 1200 पन्ने दिए हैं। गौरव ने ये भी बताया कि रितांशी अपने पास हथियार भी रखती है और उसे अपनी जान का खतरा है।
यह भी पढ़ें: सपेरे के नए कबूलनामे से प्रेमिका का गुनाह रिवील, बेचारा सांप तो निकला बेगुनाह
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines