---विज्ञापन---

Watch Video: ‘नेताजी’ को श्रद्धांजलि देते ही फूट-फूटकर रोया शख्स, माला पहनाते गिरा, मुश्किल से हो सका खड़ा

Mehboob Ali Emotional Tribute Mulayam Singh Yadav Video Viral: यूपी के मुरादनगर में आयोजित सभा में एक शख्स इतना भावुक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया।

---विज्ञापन---

Mehboob Ali Emotional Tribute Mulayam Singh Yadav Video Viral: नेताजी के नाम से मशहूर रहे समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सपा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह हुई श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेताजी के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट कीं, लेकिन यूपी के मुरादनगर में आयोजित सभा में एक शख्स इतना भावुक हो गया कि उसे संभालना मुश्किल हो गया।

मुरादनगर में पूर्व नगर अध्यक्ष महबूब अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि महबूब अली हाथ में माला लेकर आते हैं और जैसे ही तस्वीर की ओर बढ़ते हैं, नेताजी…नेताजी कहते हुए रोना शुरू कर देते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

इसके बाद वे रोते हुए ही हाथ में माला लिए नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद भी उनका रोना नहीं रुकता। फिर कुर्सियों पर बैठे लोग उन्हें संभालने लगते हैं, लेकिन नेताजी, नेताजी कहते हुए महबूब अली का रोना और तेज हो जाता है। इसके बाद चार-पांच लोग मिलकर उन्हें उठाते हैं। तब जाकर वे बामुश्किल खड़े हो पाते हैं। हालांकि उन्हें खड़े करने वाले लोग ही मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता की बेटी, पति-बच्ची समेत इजरायल में फंसी, सरकार से मांगी मदद

---विज्ञापन---

मुराद अली का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव सैफई में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ ही अन्य परिवारजन मौजूद रहे।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 10, 2023 10:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola