Wife Absconded With Brother In Law On Karva Chauth Time: करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की हरकत सुनकर हर कोई परेशान है। जानकारी के अनुसार पति ने बताया कि बीवी ने मेरे साथ करवा चौथ की शॉपिंग थी। करवा चौथ के लिए सभी प्रकार का जरूरी सामान खरीदा था। हर साल हम दोनों इसी प्रकार करवा चौथ की शॉपिंग करते थे।
हम दोनों एक दूसरे के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखते थे। लेकिन मुझे इस बात की भनक भी न थी, कि करवा चौथ के पहले दिन पत्नी अपने जीजा के साथ फरार हो जाएगी। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने प्रेम संबध का मामला बताकर युवक को थाने से वापस भेज दिया।
पति ने कराई करवा चौथ की शॉपिंग
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चार-पांच दिन से लगातार वह पत्नी को करवा चौथ की शॉपिंग करा रहा था, हर साल की तरह इस बार भी करवाचौथ के लिए जरूरी सामान खरीदा था। हम दोनो पति पत्नी एक-दूसरे के लिए करवा चौथ का व्रत शादी के बाद से लगातार रखते आ रहे हैं।
हम दोनों की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल चल रही थी, लेकिन इधर कुछ दिनों से पत्नी का व्यवहार अजीब सा हो गया था। हम लोगों के बीच लडाई झगड़ा बढ़ता ही जा रहा था। जिस वजह से घर पर कलेश होता रहता था।
महिला अपने जीजा के साथ फरार
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को किसी काम से शहर के बाहर गया था। इसी बीच पत्नी मौका पाकर करवा चौथ के एक दिन पहले घर से फरार हो गई। जब वह घर आया, तो पत्नी को घर पर ना पाकर अनहोनी की आशंका से घबरा गया।
घर के आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो लोगो ने बताया कि शाम के वक्त महिला किसी के साथ बाइक पर बैठकर गई थी। इस पर महिला के पति ने आसपास सीसीटीवी चैक किए, तो उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ बाइक पर सवार होकर जाती दिखी। पति ने दोनों के नंबर पर कॉल की, तो दोनो के फोन बंद आ रहे थे।
थाने में शिकायत दर्ज कराई
पीड़ित पति ने नजदीक थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामलें की जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मामला प्रेम संबंध का निकला। पुलिस ने बताया कि महिला अपनी इच्छा से गई हैं और महिला और उसके जीजा दोनों का मोबाइल नंबर बंद है, दोनों का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
9 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
9 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
22 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines