Meerut Nikah Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई एक शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। इसके वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं, जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गई है। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे पर जमकर पैसे की बारिश की। सालियों को जूता चोरी की रस्म में लाखों रुपये दिए गए। निकाह पढ़वाने वाले काजी और मस्जिद को भी दान के तौर पर कई लाख रुपये मिले। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मेरठ बाईपास रोड स्थित एक बड़े रिसॉर्ट का है। कुछ लोग शादी को दिखावटी बता रहे हैं। कुछ लोग दूल्हा पक्ष के दहेज लेने पर सवाल उठा रहे हैं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि इससे दहेज प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। कुछ लोगों का कहना है कि कोई अपने बच्चों को खुशी से कुछ दे तो इसमें गलत क्या है?
गाजियाबाद से आई थी बारात
गाजियाबाद से मेरठ बारात आई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि निकाह की रस्में चल रही हैं। दुल्हन पक्ष दूल्हे को 2 करोड़ 56 लाख रुपये दहेज के तौर पर देने का ऐलान करता है। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष के लोग सूटकेसों में पैसे भरकर लाए थे। जूता चोरी की रस्म के लिए दूल्हा पक्ष ने सालियों को 11 लाख रुपये दिए। जिस काजी ने निकाह पढ़वाया, दुल्हन पक्ष ने उसे भी मालामाल कर दिया। काजी को निकाह पढ़वाने के लिए 11 लाख रुपये कैश दिए गए। इलाके की मस्जिद के लिए भी 8 लाख रुपये दान करने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें:7 साल पहले मौसेरी बहन से की थी लव मैरिज, अब पत्नी और सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; ये थी वजह
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे को जो 2 करोड़ 56 लाख का दहेज दिया गया, उसमें 75 लाख रुपये लग्जरी कार खरीदने के लिए दिए गए। जिस वक्त सालियों, काजी और मस्जिद के लिए पैसा दान करने की बात दोनों पक्षों में होती है, उस समय कई बाराती वीडियो बना लेते हैं। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेरठ में हुई शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
चार दिन पुराना है वीडियो
इस वीडियो को 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। न्यूज24 भी इसकी पुष्टि नहीं करता। वीडियो में दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष को नोटों से भरा सूटकेस सौंपते दिख रहे हैं। इसके बाद 500-500 के नोटों की गड्डियां निकालकर गिनी जाती हैं। जिस शख्स को मस्जिद के लिए कैश दिया गया, वह गाजियाबाद का बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:काला जठेड़ी गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, सोनीपत के शख्स का करना था मर्डर; किसके इशारों पर करते थे वारदात?
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
2 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
4 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
10 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
12 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines