उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेना के जवान की पिटाई के बाद बवाल मचा हुआ है। अब बीजेपी नेता संगीत सोम सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सरुरपुर स्थित भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे हैं। संगीत सोम ने टोल पर पंचायत शुरू कर दी है। बीजेपी नेता के साथ सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ है। माहौल को देखते हुए कई थानों की फोर्स को टोल पर तैनात किया गया है।
टोल पर हो रही पंचायत में एसपी देहात भी पहुंचे। एसपी ने बीजेपी नेता संगीत सोम को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर संगीत सोम ने उल्टा एसपी की क्लास लगा डाली। उन्होंने कहा कि नप जाओगे मिश्रा जी। कहां चक्कर में पड़ रहे हो। ये जो तुम हवाबाजी में फोन कर रहे होना। अब मैं करवाऊंगा। आप कप्तान नहीं होना। कप्तान को भेजो। कप्तान से ही बात करेंगे।
‘दुर्भाग्य हमारा है कि तुम जैसे अधिकारी यहां बैठे हैं’
बीजेपी नेता संगीत सोम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा है। इस वीडियो में उनके सामने मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा बैठे हैं। सेना के जवान को पीटे जाने से गुस्साए संगीत सोम एसपी देहात से कहते हैं कि ये दुर्भाग्य हमारा है कि तुम जैसे अधिकारी यहां बैठे हैं। इस पर एसपी कहते हैं कि हम जैसे ही लोग ही 6 लोगों को पकड़े हैं। इस पर संगीत सोम कहते हैं, ‘चोर लुचक्को को पकड़ लो, उन्हें मेन को क्यों नहीं पकड़ रहे हो। अभी तक क्यों नहीं पकड़े गए? सुन लो मेरी, पहले सारे पकड़े जाएं। जो टोल का ठेकेदार है वो जेल जाएगा। अगर गिरफ्तार नहीं करोगे तो परसो को आकर बैठूंगा।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
21 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines