उत्तर प्रदेश के मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के चर्चित ‘ब्लू ड्रम हत्याकांड’ में आज, 30 सितंबर को इंसाफ की घड़ी आ गई है. मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जिला जज की अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. कोर्ट पहले यह तय करेगा कि मामले की मुख्य आरोपी व सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल दोषी हैं या नहीं. दोष सिद्ध होने के बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई की जाएगी. 17 सितंबर को मामले में दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है. अभियोजन पक्ष ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की है.
अदालत में हत्या से पहले और बाद की पूरी साजिश से जुड़े सबूत रखे गए. इनमें नशीली गोलियां, चाकू, नीला ड्रम, सीमेंट और रेत खरीदने से जुड़े पुख्ता साक्ष्य शामिल हैं. अभियोजन का तर्क है कि शव को ड्रम में भरकर सीमेंट से सील कर ठिकाने लगाने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही भंडाफोड़ हो गया.
यह भी पढ़ें : ‘नीले ड्रम वाली’ मुस्कान की बेटी का असली पिता कौन? सौरभ के परिवारवाले अपनाने से पहले ही रख चुके हैं शर्त
22 गवाहों के बयान दर्ज
पीड़ित परिवार के अधिवक्ता विजय बहादुर ने बताया कि वादी पक्ष की ओर से 22 गवाह पेश किए गए. इनमें सौरभ का भाई बबलू, मां और दोस्त के अलावा वे दुकानदार भी शामिल हैं जिनसे ड्रम, दवाइयां, चाकू और सीमेंट खरीदे गए थे. इसके अलावा वारदात के बाद आरोपियों के घूमने जाने के साक्ष्य भी अदालत में पेश किए गए. वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रेखा जैन ने दलील देते हुए आरोपियों द्वारा हत्या किए जाने की बात से साफ इनकार किया है.
जेल में पूजा-पाठ कर रही मुस्कान
मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान जेल में धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा समय बिता रही है. वह सुंदरकांड, संध्या और शिव पूजा करती है, जबकि साहिल अन्य बंदियों से दूरी बनाकर अपने काम में लगा रहता है. अब सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं.
मेरे बेटे की हत्या कर घूमने चली गई थी मुस्कान: मृतक की मां
मृतक सौरभ राजपूत की मां ने आरोप लगाया था कि मुस्कान और उसके साथी साहिल ने मिलकर उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की. हत्या के बाद दोनों लाश को कमरे में बंद कर घूमने चले गए थे. इस बीच जब मकान मालिक ने कमरा खाली करने का दबाव बनाया तो दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. उन्होंने बताया कि शव को एक बड़े ड्रम में रखकर शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही थी. जब मजदूरों से भारी ड्रम नहीं उठा और उन्होंने पूछा कि इसमें क्या है, तो मुस्कान ने कहा कि घर का पुराना कबाड़ भरा है. लेकिन अचानक ड्रम का ढक्कन खुल गया और अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी. मजदूरों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी. उन्होंने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि सौरभ और मुस्कान की मासूम बच्ची ने भी कहा था कि “पापा को ड्रम में रखा गया है”, जिससे साफ है कि बच्ची ने कुछ देखा था.
‘मेरी बेटी को लाइव फांसी दी जाए’: आरोपी के पिता
वहीं, आरोपी मुस्कान के पिता ने भी अपनी बेटी के इस कृत्य पर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा, “मेरी बेटी ने अपने पति सौरभ की हत्या की है. वह समाज में रहने लायक नहीं है और सबके लिए खतरनाक है. उसे फांसी की सजा होनी चाहिए और अगर संभव हो तो इसे लाइव दिखाया जाए ताकि दूसरों को सबक मिले.”
यह भी पढ़ें : मुस्कान के प्रेमी साहिल का सामने आया सच, पिता और भाई इस काम के लिए भेजते थे पैसे
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 hr agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
4 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
5 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
10 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
18 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
18 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines