मेरठ में हुए सौरभ राजपूत और मर्डर केस से सनसनी फैल गई है। पत्नी ने अपने हाथों से अपना सुहाग उजाड़ दिया है। खुद को पार्वती बताया और अपने प्रेमी साहिल तो शिव बता पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। मुस्कान ने लंदन से लौटे अपने पति के खाने में नशे की दवा मिलाई और फिर बेहोशी की हालत में ही उसके सीने में उतार दिया खंजर। इस केस को सुन हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सौरभ राजपूत मर्डर केस में अब जादू-टोने का एंगल भी सामने आ रहा है। वहीं कत्ल को अंजाम देने से पहले ही मुस्कान और साहिल ने सौरभ की बॉडी को ठिकाने लगाने का आइडिया भी हॉलीवुड फिल्म से लिया था। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
पति के खाने में मिलाई नशे की दवा
मेरठ के इंद्रापुरम कॉलोनी में लंदन से लौटे सौरभ राजपूत को उसी की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने बेरहमी से मार डाला। मुस्कान और साहिल ने इस हत्या की प्लानिंग पहले से ही की हुई थी। कथित रूप से उन्होंने नवंबर में भी सौरभ को मारने की कोशिश की थी, लेकिन प्लानिंग फेल हो गई। 4 मार्च 2025 में वो अपने मकसद में कामयाब हो गए। मुस्कान ने पहले पति के खाने में नशे की दवा मिलाई और फिर उसके सीने में उतार दिया खंजर।
यह भी पढ़ें: सौरभ राजपूत और साहिल में क्या अंतर? एक ‘मुस्कान’ के लिए कैसे उजड़े दो परिवार
साहिल के घर में में मिला जादू-टोने का सामान
सौरभ राजपूत मर्डर केस के नए पन्ने खुल रहे हैं। बताया जा रहा है कि साहिल शुक्ला जादू-टोने में विश्वास रखता था। उसके घर में तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला है। मिली जानकारी के अनुसार साहिल की मां पहले ही मर चुकी थी, लेकिन उसका मानना था कि वो अपनी मरी हुई मां से बात करता है। उसके घर की दीवारों पर बने चित्र भी बताते हैं कि साहिल कितना बड़ा अंधविश्वासी या यूं कहें कि साइको था।
मुस्कान ने खुद को पार्वती और साहिल को बताया शिव
पुलिस की मानें को मुस्कान को पता था कि साहिल अंधविश्वासी है। उसने उसी का फायदा उठाया और मुस्कान ने कहा कि देवी मां ने सौरभ का वध करने के लिए कहा है। उसने खुद को पार्वती का रूप और साहिल को शिव का स्वरुप बताया। हत्या से पहले मुस्कान ने सौरभ के खाने में नशे की दवा मिलाई और फिर नशे की हालत में ही उसकी छाती में 4 वार कर हत्या कर दी। उसका मन तब भी नहीं भरा और उसने बॉडी के 15 टुकड़े किए और उसे एक ड्रम में भर उसमें सीमेंट डाल दिया ताकि बदबू न आए।
इस फिल्म से आया था बॉडी को ठिकाने लगाने का आइडिया
मुस्कान और साहिल ने सौरभ के मर्डर की प्लानिंग पहले ही कर ली थी। उन्होंने उसके लिए 2 मीट काटने वाले चाकू भी खरीदे। इसके बाद उन्होंने 4 मार्च को सोते हुए सौरभ का मर्डर किया और उसकी बॉडी को 15 टुकड़ों में काट उसे ड्रम में डाल दिया और ऊपर से सीमेंट डाला ताकि लाख में से बदबू न आए। क्या आपको पता है कि उन्होंने बॉडी को ठिकाने लगाने का आइडिया महेश बाबू की फिल्म स्पाइडर से लिया जो साल 2017 में रिलीज हुई थी।
पति का सिर और हाथ ले पहुंची प्रेमी के घर
मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने सौरभ राजपूत का मर्डर किया और फिर उसके दोनों हाथ और सिर को ले दोनों साहिल के घर पहुंचे। वहां उन्होंने रात बिताई और फिर अगले दिन शरीर के अन्य टुकड़ों के साथ हाथ और सिर भी ड्रम में डाल उनके ऊपर से सीमेंट डाल दिया।
यह भी पढ़ें: अंदर से कैसा था साहिल का कमरा? जहां ‘मुस्कान’ संग बिताए थे खास पल
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
47 mins ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
2 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
15 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
16 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
20 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
20 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines