सौरभ राजपूत मर्डर केस ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। पहले मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने लंदन से लौटे सौरभ शुक्ला का बेरहमी से मर्डर किया। अब दोनों आरोपी मेरठ जेल में बंद हैं जहां पर एक हफ्ते बाद साहिल की नानी ने उससे मिलने की अर्जी दी और आज मुलाकात की। हालांकि मुस्कान से मिलने अभी तक कोई नहीं आया है। आइए जानते हैं कि साहिल की जेल में कैसी हालत है।
जेल में कौन गया था मिलने
सौरभ मर्डर केस के मुख्य आरोपी साहिल शुक्ला जेल की सलाखों के पीछे है। मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल की नानी ने जेल मैन्युअल के अनुसार उससे मिलने की अर्जी लगाई थी। आज साहिल की उसकी नानी से मुलाकात करवाई गई है। उन दोनों के बीच क्या बात हुई ये सामने नहीं आई है क्योंकि मुलाकात पर्सनल थी।
यह भी पढ़ें: मेरठ की मुस्कान से आगे निकली बिहार की प्रगति, पति की सुपारी के लिए ऐसे जुटाए पैसे
साहिल की कैसी है हालत
जेल अधीक्षक ने बताया कि साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी को नशे की लत है। अब उनका जेल में इलाज चल रहा है। दोनों के नशे के सिम्टम्स कम हो रहे हैं, क्योंकि उनकी काउंसलिंग हो रही है और योग के द्वारा उन्हें कंट्रोल किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब वो जेल में कम छटपटा रहे हैं और खाना भी खाने लगे हैं।
साहिल ने की सरकारी वकील की डिमांड
साहिल ने न तो बुक की डिमांड की है और न ही कोई अखबार आदि की मांग की है। साहिल ने अब सरकारी वकील की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान ने पहले ही सरकारी वकील की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकल अखबारों में साहिल के पिटने की जो खबरें सामने आ रही हैं वो सब गलत हैं। उसके साथ न तो मारपीट हुई है और न ही कोई गलत व्यवहार हुआ है।
यह भी पढ़ें: सौरभ के घर से हाथ लगे बड़े सबूत, 22 दिन बाद फॉरेंसिक टीम ने खंगाला मुस्कान का घर
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
4 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
5 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
21 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines