Meerut News Saurabh Case: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड को भूलना बहुत मुश्किल है। प्रेमी साहिल के लिए पति को बेरहमी से कत्ल करने वाली मुस्कान की दरिंदगी को देख हर कोई सहम गया। साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं और सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इस मामले में अब कई और खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच खबरें ये भी हैं कि जेल जाने के बाद पहली बार साहिल और मुस्कान एक साथ बैठे और एक-दूसरे को देखा।
जेल में फिर मिले साहिल और मुस्कान
साहिल के प्यार में पागल मुस्कान ने इस बारे में सोचा भी नहीं होगा कि जिसके लिए वो अपने पति को मार रही है उसी से वो मिल नहीं पाएगी। जब से साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं एक दूसरे को मिल नहीं पाए हैं, यहां तक कि एक-दूसरे को देख भी नहीं पाए हैं। मगर 54 दिन बाद चार्जशीट दाखिल की गई और इस दौरान दोनों की मुलाकात भी हुई। हालांकि दोनों बात नहीं कर पाए सिर्फ एक-दूसरे को देखकर ही मन भर लिया।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन के बाद रुकीं जुड़वां बच्चों की सांसें, पाकिस्तान की गोलाबारी से उजड़ा परिवार
2 मिनट तक बैठे थे साथ
साहिल और मुस्कान मेरठ जेल में बंद हैं और उन्हें एक साथ नहीं रखा गया है। बीते दिन दोनों को हाई सिक्योरिटी के बीच जेल में वीसी के रूम में पूछताछ के लिए ले जाया गया। इस दौरान जेल में जेलर और सिक्योरिटी मौजूद थी। बेशक दोनों एक ही बेंच पर बैठे थे लेकिन बात नहीं कर पाए। सुनवाई शुरू हुई तो जज ने मुस्कान और साहिल से उनका नाम पूछा।
बिना बात किए वापस पहुंचे बैरकों में
मुस्कान और साहिल एक दूसरे से 2 मिनट के लिए मिले तो लेकिन एक दूसरे से बात नहीं कर पाए। जज ने सुनवाई के दौरान कहा कि चार्जशीट कोर्ट में पेश हो चुकी है। अब न्यायिक रिमांड पर सुनवाई अगली तारीख को होगी जो अभी फिक्स नहीं हुई है। दोनों एक दूसरे को देखकर अपने-अपने बैरकों में वापस लौट गए। बता दें कि 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और कुल 34 गवाहों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi News: स्कूल डायरेक्टर ने 12वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, बहन को भी दी सजा
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines