मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में हर दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। पति के कत्ल के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। मेरठ के जिस घर में सौरभ का कत्ल हुआ था वहां से सारे सबूत फॉरेंसिक के हाथ लग गए हैं।
क्राइम सीन यानी हत्या वाले कमरे में अब हत्या के 22 दिन बाद फॉरेंसिक की टीम पहुंची और अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गई। पुलिस ने सारे सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और उन्हें जांच के लिए एफएसएल लैब में भेजा है।
सौरभ के घर से हाथ लगे बड़े सबूत
सौरभ राजपूत हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। मुस्कान और साहिल जिन्होंने सौरभ का बेरहमी से मर्डर किया था जेल में बंद हैं। वहीं अब हत्या के 22 दिनों बाद फॉरेंसिक की टीम क्राइम सीन वाले कमरे में पहुंची और वहां उन्होंने जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्हें वो बेड मिला जिस पर हत्या हुई थी, वो बाथरूम दिखा जहां बॉडी के पार्ट्स किए गए थे। खून के निशान मिले और ड्रम मिला जिसमें डाल बॉडी को सीमेंट से जमा दिया गया था।
यह भी पढ़ें: जिंदा पत्नी का श्राद्ध करने के बाद बोला पति, प्रेमी संग भागी वो-मेरे लिए मर गई
सबूत भेजे एफएसएल लैब
फॉरेंसिक टीम सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तोगी के घर पर पूरे 22 दिनों बाद पहुंची और क्राइम सीन का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने कमरे में से काफी सबूत इकट्ठे किए और उन्हें जांच के लिए एफएसएल लैब में भेजा है। जल्द ही उनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी जो मुस्कान और साहिल की मुश्किलें बढ़ाने के लिए काफी हैं।
क्या-क्या मिले सबूत
ये भी जान लें कि फॉरेंसिक की टीम को सौरभ राजपूत के घर से सबूत के तौर पर बैड की चादर, चादर पर लगा खून, बैड पर मिला मिक्सी का जार, बाथरूम में खून के निशान, मुस्कान का हैंडबैग, कुछ सूटकेस, कपड़े, और कागजात मिले हैं। इन सभी सबूतों की जांच एफएसएल लैब में भेजा गया है।
सबूतों को कोर्ट में पेश किया जाएगा
फॉरेंसिक टीम के हाथ कई सबूत लगे हैं जो जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं। अब जैसे ही मुस्कान और साहिल के नशे के विड्रॉल सिम्टम्स दवाओं से कम होंगे तब उनका बयान जेल में लिया जाएगा। फिर जल्द ही कमरे से मिले सबूतों को कोर्ट में पेश किया जाएगा ताकि दोनों के खिलाफ बेहद स्ट्रॉन्ग चार्जशीट पेश की जा सके।
यह भी पढ़ें: मेरठ की मुस्कान से आगे निकली बिहार की प्रगति, पति की सुपारी के लिए ऐसे जुटाए पैसे
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
38 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
7 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
7 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
19 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
22 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines