Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक रेस्टोरेंट में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक शाकाहारी फैमिली को यहां पर चिकन परोस दिया गया। परिवार ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से विलायती वेज की डिमांड की थी। लेकिन omnivorous यानी सर्वाहारी रेस्टोरेंट में जाना इस फैमिली को भारी पड़ गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शाकाहारी परिवार को रेस्टोरेंट में मांसाहार परोसा गया। परिवार के लोग कहते दिख रहे हैं कि उनका धर्म भ्रष्ट हो गया। इसके बाद यहां बवाल देखने को मिला। वायरल वीडियो में पीड़ित परिवार के लोग रेस्टोरेंट स्टाफ और मैनेजमेंट के साथ बहस करते दिख रहे हैं।
स्टाफ मान रहा गलती
वे आरोप लगा रहे हैं कि उनको वेज की जगह नॉनवेज परोसा गया है। परिवार का एक सदस्य स्टाफ से कह रहा है कि यह हरकत जान-बूझकर की गई है। वहीं, स्टाफ कहता दिख रहा है कि सब कुछ गलती से हुआ है। वे लोग इसके लिए माफी भी मांगते हैं, लेकिन परिवार के लोग कुछ सुनने को तैयार नहीं दिखते। परिवार सिर्फ यही बात कहता दिख रहा है कि मुर्गा खाने के बाद उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है। एक सदस्य स्टाफ से इसका जवाब मांग रहा है। स्टाफ कह रहा है कि गलती से खाना सर्व हो गया। लेकिन परिवार के लोग स्टाफ मेंबर्स और मैनेजमेंट को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
यह भी पढ़ें:कर्ज चुकाने के लिए भिखारी की हत्या, बीमा क्लेम पाने के लिए पिलाई शराब; फिर सड़क पर लिटाकर चढ़ा दिया ट्रक
दरअसल इस फैमिली ने विलायती वेज का ऑर्डर दिया था। किसी और फैमिली ने तले हुए चिकन का ऑर्डर दिया था। जो गलती से शाकाहारी परिवार की टेबल पर सर्व कर दिया गया। जिसका पता लगते ही ये परिवार स्टाफ पर गुस्सा हो गया। यह कोई पहला मामला नहीं है। एक ट्रेन में बुजुर्ग ने भी वेज खाना ऑर्डर किया था। लेकिन बुजुर्ग को नॉनवेज परोस दिया गया था। इस वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया है।
लोग कर रहे तीखे कमेंट
वीडियो को अब तक 1 लाख 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। यूजर्स के तीखे रिएक्शन इस वीडियो पर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग परिवार की खिंचाई भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि खाते समय तो ध्यान नहीं दिया, पूरा चिकन खा गए। अब ढोंग करने का क्या फायदा? एक यूजर ने परिवार को शाकाहारी ढाबे पर जाने की सलाह दी। वह लिखता है कि ऐसे रेस्टोरेंट में गए ही क्यों, जहां सर्वाहार परोसा जाता हो?
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस की हार की किस नेता ने ली जिम्मेदारी? 10-15 सीटों को लेकर किया ये चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines