Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दलित की बारात पर राजपूतों द्वारा हमला किया गया है। राजपूतों के हमले से कई बाराती घायल हो गए हैं। लंबे संघर्ष के बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया, जिसके बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच दलित की बारात निकाली गई। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं, हमले के आरोपी फरार हो गए हैं।
बारात पर राजपूतों का हमला
यह घटना मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के कालिंदी गांव की है। बता दें कि कालिंदी गांव एक राजपूत बहुल गांव है। यहां एक दलित की बारात जा रही थी। बारात के प्रस्थान के दौरान बारातियों की एक गाड़ी से किसी राजपूत की गाड़ी में टक्कर लग गई। जिसके बाद राजपूतों के कुछ युवकों ने बारात पर हमला कर दिया और बारातियों के साथ मारपीट करने लगे। इसमें कई बाराती घायल हो गए। हालांकि, हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बाराती थाने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के ‘गुनाह’ से मेरी जिंदगी बर्बाद..वीडियो बनाते ही युवक ने मौत को लगाया गले
पुलिस की सुरक्षा में निकली बारात
यहां मौके की नजाकत को देखते हुए खुद देहात मेरठ के एसपी राकेश मिश्रा ने मौका मुआयना किया। अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर बारात को रवाना किया। बारातियों ने राजपूतों पर जाति सूचक गाली-गलौज और लूटपाट के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को फिलहाल हिरासत में लिया है, हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इस दौरान कई घंटों तक बारात की रस्में रुकी रहीं।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
12 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
13 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
16 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
16 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
18 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
21 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines