मेरठ के मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या सुनकर हर कोई हैरान है। जिस पत्नी ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। हत्या करने के बाद भी बर्बरता की गई और शव को ड्रम में सीमेंट के साथ पैक कर दिया गया। हत्या के बाद मर्चेंट अधिकारी के WhatsApp से बहन को संदेश भेजे गए, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
6 मार्च को मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की बहन चिंकी को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें पूछा गया था कि होली के दिन वह (बहन) कहां होगी? बहन ने जवाब दिया कि वह मेरठ में ही होगी। इस पर जवाब देते हुए बताया गया कि वह (सौरभ राजपूत) बाहर हैं और होली के बाद ही लौटेंगे। उस वक्त तक सौरभ की बहन चिंकी को पता नहीं था कि उनके भाई की हत्या कर दी गई है और मैसेज कोई और भेज रहा है।
मैसेज से परिजनों को हुआ शक
मैसेज मिलने के बाद परिजनों ने सौरभ को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन कॉल नहीं उठी। इससे परिवार चिंतित हो गया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद जब पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो उसकी पत्नी मुस्कान से पूछताछ की। पूछताछ में साहिल का नाम सामने आया। जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो इस झकझोर देने वाले घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था सौरभ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ काम के सिलसिले में लंदन में था। वह 24 फरवरी को अपनी छह साल की बेटी के जन्मदिन पर घर आया था। परिवार से मतभेद के कारण वह पत्नी के साथ किराए के घर में रह रहा था। कुछ दिन बाद जब सौरभ किसी को नहीं दिखा तो लोगों ने मुस्कान से उसके बारे में पूछा। मुस्कान ने बताया कि वह छुट्टी मनाने के लिए पहाड़ों पर गया है।
यह भी पढ़ें : मर्चेंट नेवी अफसर के कातिलों तक कैसे पहुंची पुलिस? जानें ब्लाइंड मर्डर की इनसाइड स्टोरी
हालांकि, सच्चाई यह थी कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शरीर को 15 टुकड़ों में काटकर सीमेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में पैक कर दिया था। जांच में सामने आया कि हत्या करने के बाद साहिल और मुस्कान हिमाचल चले गए थे। दोनों सौरभ का फोन अपने साथ ले गए और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहे, ताकि किसी को शक न हो।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
5 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
17 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
20 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
21 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
23 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
23 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines