Meerut Snake Bite Case: मेरठ में पहले मुस्कान रस्तोगी-सौरभ राजपूत और साहिल शुक्ला वाला मामला भूलना मुश्किल है। इसी बीच मेरठ में एक और ‘मुस्कान’ मिल गई है, जिसने प्रेमी ‘साहिल’ के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत सांप के काटने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ और ही निकला जिसने सभी के होश उड़ा दिए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और कैसे पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला…
प्रेमी के लिए पति को मारा
यह मामला मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है। एक महिला जिसका नाम रविता है ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार दिया। हालांकि उसने पहले बताया था कि उसके पति की मौत सांप से काटने से हुई है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को मार डाला।
यह भी पढ़ें: ‘सास-दामाद’ के बाद अब भांजा विवाहिता संग फरार, मेरठ के मामा ने दर्ज कराई FIR
शव के नीचे दबा मिला था सांप
यह घटना दो दिन पहले की है जब अमित नाम का व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर मरा मिला। उसका शव चारपाई पर पड़ा था और उसके नीचे सांप दबा मिला था। अमित के परिवार वालों और गांव वालों को लगा कि उसकी मौत सांप के काटने से हुई है। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया और पोस्टमार्टम किया गया।
पोस्टमार्टम में खुली पोल
पत्नी ने तो पूरी प्लानिंग बना ली थी कि वो अपने पति को इस तरह से मारे की सभी को लगे कि उसे सांप ने काटा है। उसने पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित को मारा और फिर चारपाई के नीचे छिपाए गए सांप से उसे कटवाया और उसे उसी के नीचे दबा मार डाला। इसकी पोल नहीं खुलती अगर शव का पोस्टमार्टम नहीं होता।
पत्नी ने क्यों की पति की हत्या
दरअसल अमित की हत्या की वजह उसका उसके प्रेमी संग अवैध संबंध था। उसके पति को इस बारे में पता लग गया था ऐसे में उसका मुंह बंद करने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के संग मिलकर उसे मार डाला। अमित के शव पर सांप के काटे के निशान भी पाए गए हैं। मेरठ में लगातार बढ़ते क्राइम को देख कहीं न कहीं टेंशन बढ़ गई है। आजकर इतने ज्यादा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आ रही हैं कि पति-पत्नी के रिश्तों पर से ही विश्वास उठ रहा है। प्रेमी के लिए पत्नियां अपने पति को इतनी बेदर्दी से मार रही हैं कि अब तो पुरुषों को पत्नियों से डर लगने लगा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी कई मीम्स वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘तू उसके साथ भाग जा’…, अनिता को किसने भागने पर किया मजबूर? ‘सास’ का कबूलनामा
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
12 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
14 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
15 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
15 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines