अलीगढ़ के बाद मेरठ! लड़की दिखाकर सास से करा दी शादी, सच्चाई जान उड़े शख्स के होश

मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक को लड़की से शादी का झांसा देकर उसकी 25 साल बड़ी मां से जबरन निकाह करवा दिया गया। पीड़ित ने भाई-भाभी पर साजिश का आरोप लगाते हुए SSP से न्याय की मांग की है।

Meerut News (1)

शिव प्रकाश/मेरठ

विज्ञापन

अलीगढ़ से होने वाले दामाद के फरार होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मेरठ से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ गई है। यहां एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसके भाई-भाभी ने उसके साथ धोखा किया। शादी के लिए एक लड़की दिखाई गई, लेकिन निकाह लड़की की जगह उसकी मां से करवा दिया गया। अब वह न्याय की गुहार लगा रहा है।

विज्ञापन

भाई-भाभी ने दिया धोखा!

पीड़ित अजीम ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि वह मजदूरी करता है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह 5 भाइयों में से एक है। अजीम का आरोप है कि उसकी बड़ी भाभी शायदा ने उसे धोखे से दिनांक 31 मार्च को गांव फाजलपुर में अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा के घर बुलाया और कहा कि उसकी शादी ताहिरा की बेटी मनतशा से करवाई जाएगी।

निकाह के वक्त समझ आई साजिश

अजीम का कहना है कि उसने अपने भाई और भाभी पर भरोसा कर लिया और उसी दिन शाम 5 बजे गांव फाजलपुर चला गया। वहीं पर निकाह की तैयारी कर दी गई। लेकिन जब ग्राम फाजलपुर की बड़ी मस्जिद के मौलाना तालिब ने निकाह पढ़ाना शुरू किया, तो उसे पता चला कि उसके साथ साजिश हुई है।

विज्ञापन

25 साल बड़ी महिला से शादी

उसका आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत उसकी शादी 25 साल बड़ी विधवा ताहिरा (सास) से जबरन करवा दी गई। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई, साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उसके ऊपर बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन

अजीम का कहना है कि डर की वजह से वह चुप रहा और तभी से उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। उसने कहा कि वह बेहद परेशान है और एसएसपी से इस मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

वहीं जब News24 ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाने से संपर्क किया, तो पुलिस ने इससे अनभिज्ञता जताते हुए इसे फर्जी मामला बताया। हालांकि, News24 के पास अजीम द्वारा लिखा गया पत्र मौजूद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ