Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश को पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है। शनिवार को पीएम मोदी ने वर्चुअली ट्रेन का उद्घाटन किया। ट्रेन चली, जिसमें 4 स्कूलों के 200 बच्चे सफर कर रहे थे। ट्रेन में कई सांसद और विधायक भी सवार थे। यह कुछ ही दूर गई थी कि एक युवती ने रास्ता रोके जाने और छेड़छाड़ के आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। मामले को लेकर डीआरएम राजकुमार सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। अति उत्साह में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। बिना वीडियो देखे भी अधिक नहीं बोल सकते।
यह भी पढ़ें:पहले बदलापुर अब जलगांव…सहेली का पिता बना हैवान, लुकाछिपी खेल रही 11 साल की बच्ची से किया रेप
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाए जाने के कुछ देर बाद ही घटना हो गई। लड़की ने आरोप लगाए कि उसके साथ छेड़छाड़ करने वाला बीजेपी कार्यकर्ता है। जिसका वीडियो भी उसके पास है। बताया जा रहा है कि पीड़िता एक यूट्यूबर है। जो अपने भाई के साथ ट्रेन चलने के कार्यक्रम की कवरेज करने आई थी। ट्रेन के केबिन नंबर 7 में उसके साथ बदसलूकी की गई। बीजेपी कार्यकर्ता ने उसको बार-बार केबिन में जाने से रोका। उसके साथ छेड़छाड़ की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की आरोप लगाती दिख रही है। कह रही है कि वह अपने भाई के साथ सामान लेने जा रही थी। तभी एक अंकल ने टोका कि कहां जा रहे हो? ये बीजेपी का केबिन है। जिसके बाद उसने जवाब दिया कि हम खाना लेने जा रहे हैं। इसके बाद उस शख्स ने कहा कि तुम उसे जानते नहीं क्या? वह बीजेपी का कार्यकर्ता है। यहां से नहीं जा सकते। लेकिन उस आदमी ने उनको पहले तो जाने दिया, बाद में लौटते समय फिर बदसलूकी की। लड़की के भाई ने मारपीट के आरोप भी लगाए हैं।
यह भी पढ़ें:चाय पीने साथ आए…फिर अचानक जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मारकर सड़क पर फेंका; डरा देगा वीडियो
संबंधित खबरें
सपा उम्मीदवार ने UP MLC चुनाव के दौरान लगाया परेशान करने का आरोप
4 mins agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
42 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
16 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
17 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
20 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
21 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines