Meerut Police Action : उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स सरकारी स्कूल में घुसकर छात्रों को बाहर निकाल रहा है और वहां मौजूद महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता कर रहा है। इतना ही नहीं, वह लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है और खुलेआम चुनौती दे रहा है। शख्स कपड़े उतारकर शिक्षिकाओं के सामने बैठा हुआ है, और उसकी कमर में एक बोतल भी दिखाई दे रही है, जो संभवतः शराब की है। इस मामले में मेरठ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।
यह घटना मेरठ के थाना रोहटा के गांव जिटौला के प्राथमिक विद्यालय की है। वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है, जब गांव का ही शिवकुमार उर्फ बबला गुर्जर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। स्कूल में घुसते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया और वहां से बच्चों को भगा दिया। इसके बाद शिवकुमार ने अपनी टी-शर्ट उतारकर शिक्षिकाओं के सामने बदतमीजी शुरू कर दी।
महिला टीचर्स के साथ की अभद्रता
वह लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था और शिक्षिकाओं के साथ-साथ बच्चों पर भी जोर-जोर से चिल्ला रहा था। शिक्षिकाओं ने उसे बार-बार स्कूल से बाहर जाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। बाहर जाने के बजाय वह एक पेशेवर अपराधी की तरह शिक्षिकाओं से उनके मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने लिया एक्शन
इसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं ने पुलिस को शिकायत दी और रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी सबूत के तौर पर सौंपा। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय में एक स्थानीय निवासी द्वारा नशे की हालत में विद्यालय में घुसकर शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की सूचना पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : देखते ही देखते आपस में भिड़ गए लड़के, CCTV फुटेज आया सामने, भिवंडी का मामला
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों में आक्रोश फैल गया और आरोपी के दुस्साहस को देखकर वे हैरान रह गए। घटना के बाद पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग उठने लगी। हालांकि, पुलिस ने शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines