Meerut Changing Name and religion Faked Marriage: उत्तर प्रदेश के मेरठ से नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती कर महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया। महिला मेरठ के लोहिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला का आरोप है, कि मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की। युवक पहले से विवाहित है। कुछ समय पहले उसके पास एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने अपना नाम रोहित बताया। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। धीरे- धीरे दोनों का मिलना शुरू हो गया।
इस दौरान युवक ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाये। शादी का वादा कर युवक लगातार महिला से मिलता रहा। इसी बीच महिला को युवक की असलियत का पता चल गया। जब महिला ने विरोध किया। तो आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही धर्म परिवर्तन कराने के लिए दवाब बनाया। महिला के साथ मारपीटकर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की लगातार धमकी से परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना लोहिया नगर में FIR दर्ज कराई। महिला की तहरीर पर पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
वीडियो वायरल करने की धमकी देता
महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि हारून पहले से शादीशुदा है। उसने नाम और धर्म बदलकर महिला से दोस्ती की। उसने अपना नाम रोहित बताया था। युवक का नाम हारून गाजी है। वह मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र का रहने वाला है। जब महिला को युवक की सच्चाई पता चली। तो आरोपी महिला को उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। साथ ही धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
महिला के आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज
महिला ने आरोपी की धमकी से परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना लोहिया नगर में FIR दर्ज कराई। महिला की तहरीर पर पुलिस मामलें की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
17 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
22 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
22 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
23 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines