Meerut Snake Bite Case: मेरठ में पहले मुस्कान और सौरभ के केस ने सनसनी मचाई हुई थी। अब रविता और अमित का मामला आ गया है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। दरअसल एक महिला ने अपने प्रेमी अमरदीप संग मिलकर अपने पति की पहले गला दबाकर हत्या की और फिर इल्जाम से बचने के लिए उसके नीचे सांप छोड़ दिया। अमित कश्यप को सांप ने 10 बार डसा, लेकिन सांप को क्या पता था कि जिसे वो डंक मार रहा है और अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहा है वो तो मर चुका है। अब महिला ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है और ये भी बता दिया है कि उसने अपने पति को क्यों मारा? उसने इसके पीछे अमित को ही जिम्मेदार ठहराया है।
रविता ने कबूला जुर्म
रविता और उसका प्रेमी अमरदीप अब पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया की वो मेरे साथ लड़ाई करता था और मारता पीटता था। मेरे साथ गंदे काम करता था और बहुत गंदा बोलता था। वो कहता था कि तेरे से मैं धंधा करवाउंगा। उसने इस बात को कबूल लिया है कि उसी ने अपने पति को प्रेमी संग मिलकर मारा था।
यह भी पढ़ें: जब मंच पर दिल खोलकर नाची ‘पुलिस वाली’, जयपुर से वायरल हुआ महिला SHO का वीडियो
क्यों की हत्या
रविता ने बताया कि अमरदीप से भी उसी के पति ने उसे मिलवाया था। वो चाहता था कि मैं उसके साथ गंदा काम करूं। इसके बाद उसने कहा कि अमरदीप को मारने में मेरा साथ दे। महिला ने बताया कि अमित चाहता था कि मैं उसके साथ मिलकर अमरदीप की हत्या कर दूं, तो हमने उसे ही मार दिया।
रविता और अमरदीप ने कैसे मारा अमित को
रविता से पूछा गया कि अमित को कैसे मारा तो वो बोली जैसे वो इसे मारना चाहता था वैसे ही हमने उसे मार दिया गला दबाकर। रविता ने बताया कि उसने उसके हाथ पकड़े और मुंह दबाया और अमर ने गला दबा दिया। इसके बाद उसके बिस्तर के नीचे सांप छोड़ दिया। उससे पूछा गया कि सांप कहां से लाए थे और कितने पैसे का लाए थे तो वो बोली कि ये तो अमरदीप को ही पता होगा क्योंकि वो ही सांप लाया था।
3 बच्चों की मां है रविता
हैरान करने वाली बात ये है कि रविता और अमित की शादी को 8 साल हो गए हैं। उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन अमर के प्यार में वो इतनी दीवानी हो गई कि उसे किसी की परवाह ही नहीं रही। उसने अपने हाथों से अपना सुहाग उजाड़ दिया। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब, रो पड़े भक्त, पदयात्रा रुकने से नहीं हुए दर्शन
संबंधित खबरें
नौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
24 mins agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
10 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
17 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
20 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
21 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines