Meerut Case: मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद से पतियों में डर का माहौल है। पति को प्रेमी संग मिलकर मारने वाली मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला मेरठ जेल में बंद हैं। इसी बीच एक और ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने पति को नीले ड्रम में डालने की धमकी दी और उसे दवाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। ये मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र का है जहां नदीम नाम के व्यक्ति को उसकी पत्नी ने धमकी दी जिसके बाद वो डर से सहम गया है। आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला…
पत्नी का चल रहा था अफेयर
मेरठ से एक और मुस्कान की खबर सामने आई है जिसने अपने पति को नीले ड्रम में डालने की धमकी दी है। दरअसल उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा था। जब पति ने उसका विरोध किया तो पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तेरा भी सौरभ जैसा हाल करूंगी और नीले ड्रम में डाल दूंगी। इस बात से नदीम बुरी तरह डर गया।
यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज कश्मीर बंद का ऐलान, एकजुट हुए राजनीतिक दल
दवाई में मिलाकर दिया जहर
नदीम ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसे दवा में जहर मिलाकर दिया गया। उसकी हालत बिगड़ गई तो परिवार वाले उसे आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां उसका इलाज किया गया। अब नदीम की हालत पहले से बेहतर है लेकिन उसके मन में डर बैठ गया है। उसने अस्पताल से घर जाने के लिए इंकार कर दिया है। नदीम के परिवार वालों ने नदीम की पत्नी की शिकायत थाने में दर्ज कर दी है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी
नदीम को जब होश आया तो डॉक्टरों ने उसे घर जाने के लिए कहा तो उसने साफ मना कर दिया। उसका कहना है कि उसकी जान को खतरा है। नदीम ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी शाहिद नाम के युवक संग अफेयर चल रहा है। उसने उसे धमकी दी है कि अगर वो बीच में आया तो उसका भी सौरभ जैसा हाल कर दिया जाएगा और वो अपने प्रेमी संग मिलकर उसे मार देगी।
यह भी पढ़ें: वायुसेना अधिकारी ने लात घूंसे से मारा… की झूठी शिकायत, बाइक सवार संग मारपीट का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
4 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
5 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
10 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines