मेरठ मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। प्रेमिका मुस्कान रस्तोगी संग मिलकर उसके पति सौरभ राजपूत का मर्डर करने वाले साहिल की दूसरी डिमांड भी पूरी हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार साहिल और मुस्कान सरकारी वकील चाहते थे, जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा था। फाइनली अब उनकी इस डिमांड को पूरा कर दिया गया है और उन्हें वकील मिल गया है। ऐसे में अब कहीं न कहीं दोनों आरोपियों को जेल की कालकोठरी में प्रकाश की एक किरण नजर आई है। आइए जानते हैं कि कौन लड़ रहा है उनका केस और साहिल की क्या थी पहली डिमांड?
साहिल ने पहले की थी ये डिमांड
साहिल और मुस्कान ने सौरभ राजपूत का 3 मार्च की रात को बेरहमी से मर्डर किया। इसके बाद दोनों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए बॉडी के टुकड़े किए और उसे नीले ड्रम में डाल सीमेंट से जमा दिया। अब दोनों जेल में बंद हैं और वहां साहिल ने जेल अधीक्षक से मांग की थी कि वो अपने बाल कटवाना चाहता है। जेल में उसकी इस डिमांड को पूरा कर दिया गया है और छोटे-छोटे बाल कटवा दिए गए।
यह भी पढ़ें: मुस्कान के कबूलनामे में ‘जासूस’ की एंट्री, कहीं जुर्म के पीछे की असली वजह ये तो नहीं
अब हुई दूसरी डिमांड भी पूरी
पहले बाल कटवाने की मांग पूरी की और अब उसकी दूसरी मांग को भी पूरा कर दिया है। जी हां, उसने सरकारी वकील की मांग की थी, जिसे पूरा कर दिया गया है। रेखा जैन उसका केस लड़ेंगी, यही नहीं वो मुस्कान का भी केस लड़ने वाली हैं। रेखा अब कोर्ट में उन्हें बचाने के लिए दलीलें पूरी करेंगी।
क्या जेल में वो कर रहे हैं कोई काम?
मुस्कान और साहिल जेल में कोई काम कर रहे हैं या नहीं ये सभी जानना चाहते हैं। जेल अधीक्षक ने इस बारे में बताया कि अभी दोनों का इलाज चल रहा है। ऐसे में उन्हें कोई भी काम नहीं दिया गया है। पूरा फोकस उनकी सेहत पर ही है ताकि जल्द से जल्द उनके बयान अच्छे से दर्ज किए जा सकें। हालांकि अभी पूछताछ चल रही है।
यह भी पढ़ें: बेरहम पिता ने जुड़वा बेटियों के साथ किया ऐसा काम, मजबूर मां का रो-रोकर बुरा हाल
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
4 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
5 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
8 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
10 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
12 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
14 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines