Meerut Saurabh Case Latest Update: मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड सुर्खियों में बना हुआ है और इसके दोनों आरोपी मुस्कान रस्तोगी व साहिल शुक्ला जेल में बंद हैं। दोनों ने सौरभ की बेरहमी से हत्या की और फिर उसके शरीर के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में डाल सीमेंट से जमा दिया। इसके बाद दोनों ने शिमला के एक मंदिर में शादी की और हनीमून पर गए। हालांकि अब उनका जुर्म सामने आ गया है और वो जेल में अपनी करतूत की सजा काट रहे हैं। इसी बीच साहिल और मुस्कान ने जेल अधीक्षक से फिर से ऐसी डिमांड कि है जो पहले भी और अब भी ठुकरा दी गई है।
मुस्कान और साहिल ने की ये डिमांड
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद मुस्कान और साहिल ने एक साथ रहने के लिए सौरभ राजपूत की हत्या कर दी। मगर जेल में उन्हें अलग-अलग बैरक में रखा गया है। ऐसे में दोनों का एक दूसरे से मिले बिना बुरा हाल है। उन्होंने पहले भी जेल प्रशासन से रिक्वेस्ट की थी कि उन्हें एक ही बैरक में रखा जाए लेकिन नियमों के विरुद्ध होने की वजह से उसे नहीं माना गया। अब एक बार फिर से उन्होंने ये डिमांड की जिसे फिर से ठुकरा दिया गया है। अब दोनों को मुख्य बैरक में भेज दिया गया है। ऐसे में दोनों का बुरा हाल है क्योंकि वो एक दूसरे को न तो देख पा रहे हैं और न मिल पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सनोज मिश्रा और मोनालिसा के 5 वायरल वीडियो, कहीं हाथों में दिखा हाथ कहीं…
जेल में दोनों को मिला क्या काम
साहिल और मुस्कान का जेल में पहले तो बुरा हाल था क्योंकि उन्हें वहां नशा नहीं मिल रहा था। अब उनकी स्थिति में सुधार है और उन्हें जेल प्रशासन की ओर से काम भी मुहैया करवा दिया गया है। साहिल को खेती में रुचि होने की वजह से खेती से जुड़ा काम दिया गया है। वहीं मुस्कान की रुचि सिलाई कढ़ाई में होने की वजह से उसे वो काम दिया गया है।
एक कॉमन डिमांड दोनों की हुई पूरी
साहिल और मुस्कान की बेशक से साथ एक ही बैरक मे रहने की डिमांड को अस्वीकार कर दिया गया है। वहीं उनकी एक डिमांड जो कॉमन थी उसे मान लिया गया है। जी हां, दोनों ने सरकारी वकील की मांग की थी जो पूरी हो गई है। अब उन्हें रेखा जान नाम की वकील मिल गई है जो उन्हें बचाने के लिए दांव खेलेंगी।
यह भी पढ़ें: मुस्कान साहिल की जिंदगी में 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! जेल में अब ये काम करते आएंगे नजर
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
7 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
8 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
9 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
10 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
13 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
15 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
16 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
17 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines