मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में बुधवार को जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान और साहिल को दोषी करार ठहराया. कोर्ट ने माना कि मुस्कान ने ही साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मौत के घाट उतारा और उनके शव को छिपाया था. अब अदालत 15 दिन बाद सजा का ऐलान करेगी. जानकारी के मुताबिक, मुस्कान और साहिल का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से काफी बदला-बदला सा था. एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि साहिल पिछले करीब चार दिन से खामोश और गुमसुम है, वो किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहा. उन्होंने ये भी कहा कि दोनों पिछले तीन दिन से अपना ज्यादा वक्त पूजा-पाठ करते हुए बिता रहे थे.
ये भी पढ़ें: ‘तुझे भी नीले ड्रम में डाल दूंगी’…पत्नी की साजिश से सहमा पति, घर जाने से किया इंकार
क्या है मामला?
3 मार्च, 2025 की रात मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के रहने वाले सौरभ की हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, मुस्कान ने अपने पति सौरभ को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और फिर अपने प्रेमी साहिल की मदद से चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी. आरोप है कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश के कसौल चले गए और वहां जाकर जमकर होली का जश्न मनाया. पुलिस ने उन्हें 18-19 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया था. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था. 19 मार्च को दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किए जाने के दौरान गुस्साए वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी.
जेल में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में जब मुस्कान को लाया गया तो वहां उसका प्रेगनेंसी टेस्ट भी हुआ था, लेकिन वो नेगेटिव आया था. कुछ दिन बाद जेल में अचानक मुस्कान की तबीयत बिगड़ी तो पता चला कि वो प्रेग्नेंट है. जब इस बात का लोगों को पता चला तो उन्होंने उसकी कोख में पल रहे बच्चे पर सवाल उठा दिए और पूछा कि उसका पिता कौन है? 9महीने बाद मुस्कान ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राधा रखा गया. मुस्कान की पहले से एक बेटी है, जो सौरभ के माता-पिता के साथ रहती है. जब सौरभ के परिवार को मुस्कान की दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में पता चला तो सौरभ के बड़े भाई राहुल राजपूत ने कह दिया था कि वो मुस्कान के बच्चे को तभी अपनाएंगे जब ये साबित हो जाएगा कि ये उनका खून है. उनका कहना है कि अगर DNA टेस्ट में साबित हुआ कि राधा सौरभ की बेटी है तो वो उसे पूरी जिम्मेदारी से अपनाएंगे.
ये भी पढ़ें: नीले ड्रम में फिर मिला शव, पढ़ें राजस्थान की मेरठ की ‘मुस्कान और ‘साहिल’ जैसी लव स्टोरी और हत्याकांड की कहानी
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 mins agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
50 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines