महिला के गर्भाशय से निकला 5 किलो का ट्यूमर, देख उड़े डॉक्टरों के होश, लखनऊ में 4 घंटे चला ऑपरेशन

Rare Surgery of Woman: उत्तर प्रदेश की एक महिला को डॉक्टरों ने दुर्लभ सर्जरी करके नया जीवनदान दिया है। उसकी सर्जरी करीब 4 घंटे चली और इस दौरान महिला के परिजनों की सांसें अटकी रहीं, क्योंकि ऑपरेशन काफी रिस्की थी, लेकिन सक्सेसफुल रहा।

Rare Surgery of Woman

Rare Surgery of Woman

Rare Surgery on Woman in Lucknow: एक महिला के गर्भाशय से सर्जरी के दौरान ऐसी चीज निकली, जिसके देखकर डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। यह सर्जरी उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के सिविल अस्पताल में हुई। करीब 4 घंटे चली इस सर्जरी में महिला के गर्भाशय से 5 किलो का ट्यूमर निकाला गया, जो गर्भाशय से चिपका हुआ था। इस ट्यूमर को मेडिकल टर्म में सब सिरोसल फाइब्राइड कहते हैं।

विज्ञापन

इस ट्यूमर को निकालकर डॉक्टरों ने महिला को नया जीवनदान दिया है। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है और वह रिकवरी मोड में है। अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने इस सर्जरी की पुष्टि की। सर्जरी डॉ. आनंद मिश्रा के साथ उनकी टीम रेजिडेंट डॉ. सचिन कुमार, एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉ. एसके सिंह, OT टेक्नीशियन सुदेश कुमार और सविता चौधरी ने की।

विज्ञापन

दूसरी बार कराई महिला ने ट्यूमर की सर्जरी

अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिस महिला की सर्जरी हुई है, वह देवरिया की रहने वाली है और उसकी उम्र करीब 50 साल है। ट्यूमर का साइज काफी बड़ा था और यह दिल से पैर तक खून पहुंचाने वाली नस से चिपका हुआ था। इस ट्यूमर के कारण महिला को यूरिन डिस्चार्ज में काफी दिक्कत हो रही थी। उसे कब्ज और जलन के साथ असहनीय दर्द था।

विज्ञापन

महिला एनिमिक भी थी, इसलिए उसे खून भी चढ़ाना पड़ा। ट्यूमर का आकार इसलिए बढ़ रहा था, क्योंकि उसे इनफिरिअर वेनाकोवा (IVC) से खून मिल रहा था। इस ट्यूमर से महिला की आंत, एब्डामल एरोटा धमनी और यूरेटर दब रहा था। महिला पहले ट्यूमर की सर्जरी करा चुकी थी, लेकिन यह जड़ से खत्म नहीं हुआ था। ट्यूमर फिर से बढ़ गया और इस बार उसका आकार पहले से ज्यादा हो गया था।

विज्ञापन

हीमोग्लोबिन कम होने से चढ़ाना पड़ा खून

डॉ. राजेश ने बताया कि महिला की हालत देखकर परिजन उसे सिविल अस्पताल की OPD लेकर आए। यहां महिला का अल्ट्रासाउंड और CT स्कैन कराकर ट्यूमर की स्थिति पता की गई। फिर परिवार की सहमति लेकर सर्जरी की तैयारी की गई। सर्जरी के दौरान एनिमिक होने के कारण महिला का हीमोग्लोबिन नॉर्मल से काफी नीचे चला गया था, इसलिए उसे एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। करीब 4 घंटे महिला के परिजनों और डॉक्टरों की टीम की जान अटकी रही, लेकिन सब्र रंग लाया और सर्जरी सक्सेसफुल हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ