Kanwar Yatra 2023: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से 4 जुलाई को कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2023) शुरू होने वाली है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी कीमत पर यात्रा माेर्ग में मांस की बिक्री नहीं होनी चाहिए। कानून-व्यवस्था भी किसी कीमत पर प्रभावित न हो।
4 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा
जानकारी के मुताबिक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सावन मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि यात्रा मार्ग में साफ-सफाई और बिजली पानी की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
किसी भी आपात स्थिति के लिए मार्ग पर फोर्स की तैनाती करें। उधर सीएम ने कहा है कि 4 जुलाई से प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। इस दौरान प्रदेश के सभी कांवड़ मार्गों पर सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी खुले में मांस की बिक्री न हो।
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1673752219022397441
सीएम योगी की ओर से जारी खास निर्देश
- कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं भी खुले में मांस आदि की खरीद-बिक्री न हो। यात्रा मार्ग पर स्वच्छता-सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहे। स्ट्रीट लाइट की सुविधा हो।
- गर्मी तेज है, ऐसे में यात्रा मार्ग में पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाए। जहां खाद्य शिविर लगें, वहां खाद्य सामग्री गुणवत्ता की टीम जांच जरूर करें।
- ग्रामीण या शहरी क्षेत्र, पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली अपूर्ति सुचारु रखी जाए। कहीं से भी अनावश्यक कटौती की शिकायत न आए। इसकी नियमित समीक्षा की जाए।
- कांवड़ यात्रा के मार्ग पर जर्जर बिजली के खम्भे, झूलते-लटकते बिजली के तार आदि का प्रबंधन समय से करें, ताकि श्रद्धालुओं को समस्या न हो और किसी प्रकार की दुर्घटना सामने न आए।
- धार्मिक यात्राओं/जुलूसों में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए। ऐसी कोई घटना न हो, जिससे दूसरे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हों।
- शरारती तत्व दूसरे संप्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें।
- संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। हर दिन शाम को पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। PRV-112 एक्टिव रहें। अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता से निपटा जाए।
- हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
- पिछले अनुभवों के आधार पर गोताखोरों की तैनाती करें और कांवड़ यात्रा मार्ग पर CCTV कैमरे लगाए जाएं।
- कांवड़ शिविर स्थापित किए जाने के स्थानों को पहले से चिह्नित करें, ताकि आवागमन बाधित न हो
- स्थानीय प्रशासन की ओर से संबंधित धर्मगुरुओं/बुद्धिजीवियों से संवाद कराए जाएं।
- 04 जुलाई से पवित्र श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष श्रावण मास दो माह की अवधि का हो रहा है। इसके लिए सभी तैयारी सुनिश्चित करें।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
5 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
6 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
9 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
9 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
11 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
12 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
15 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines