Mayawati statement on Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश में बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरे पर तंज कसने से पहले खुद के गिरेबान में झांककर देख लेना चाहिए। साथ ही मायावती ने अपने बयान में उनके पिता मुलायम सिंह यादव के उस आशीर्वाद का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने संसद में मोदी के दोबारा पीएम बनने की कामना की थी।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो ने रविवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में लिखा है कि बसपा पर अनर्गल तंज कसने से पहले सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने गिरेबान में भी झांककर जरूर देखना चाहिए। बीजेपी को आगे बढ़ाने और उनसे संबंध रखने के मामले में उनका दामन दागदार है। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा दलित विरोधी पार्टी है।
यह भी पढ़ें : क्या मायावती का नया फॉर्मूला 2024 में करेगा करिश्मा?
भाजपा और सपा में रहा है मेलजोल
मायावती ने अपने दूसरे पोस्ट में मुलायम सिंह का जिक्र करते हुए लिखा कि लोकसभा चुनाव जीतने से पहले और उसके बाद तत्कालीन सपा प्रमुख (मुलायम सिंह यादव) द्वारा भाजपा को दिए गए आशीर्वाद को कौन भुला सकता है। केंद्र में बीजेपी सरकार आने के बाद उनके नेतृत्व और सपा नेतृत्व के मेलजोल को भी जनता जानती है। अब समाजवादी पार्टी के लिए उचित होगा कि वो सांप्रदायिक ताकतों से लड़े।
उन्हें (मायावती) परेशान होने की जरूरत नहीं : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने मायावती के सवाल पर कहा कि हम इंडिया के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और गठबंधन अपना काम कर रहा है। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरे कपड़े भी अधिवक्ता भाइयों से मेल खाते हैं। इस बार परिवर्तन होना तय है ये आपका जोश बता रहा है। बिना पीडीए के देश का विकास होने संभव नहीं है। अगर फेरन लवली ने अपना नाम बदल लिया तो इस नाम को भी बदल देंगे। जो सबसे ज्यादा क्रीम चलती थी और उसका भी नाम बदल गया। 2024 में परिवर्तन बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इस बार परिवर्तन नहीं हुआ तो हमें मतदान करने का अधिकार नहीं मिलेगा।
अखिलेश यादव ने मायावती पर कसा था तंज
आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में अखिलेश यादव ने मायावती के शामिल होने पर आपत्ति जताई थी। इस पर मायावती ने पटलवार करते हुए कहा था कि कब कौन कहां काम आए, ये किसी को पता नहीं है। सपा के अध्यक्ष ने शनिवार को बलिया में बसपा सुप्रीमो पर तंज कसा है। उन्होंने बसपा के शामिल होने के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद का भरोसा कौन दिलाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
11 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines