अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) चीफ मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताते हुए पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियों से दूर कर दिया है. मायावती ने कहा कि आकाश को अभी राजनीति के लिए और तैयार होने की जरूरत है. बुआ के फैसले के बाद अब फिलहाल आकाश आनंद सिर्फ BSP में छोटे-मोटे काम ही करेंगे.
ये भी पढ़ें: यूपी-उत्तराखंड और पंजाब में अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगी मायावती, गठबंधन से बसपा सुप्रीमो का साफ इनकार
आकाश आनंद ने बदली X प्रोफाइल
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल चेंज की है. पहले उन्होंने प्रोफाइल में खुद को राष्ट्रीय संयोजक बताया था, अब उसे बदलकर BSP कार्यकर्ता कर दिया है. मायावती के फैसले से आकाश के समर्थकों में काफी नाराजगी है. गुरुवार को बीएसपी सुप्रीमो ने लखनऊ में ऑल इंडिया लेवल बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कई अहम मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से बातचीत की.
आकाश आनंद को लेकर क्या बोलीं मायावती?
बैठक में मायावती ने कहा कि बीएसपी कांशीराम के सिद्धांतों पर चलती है और वो हमेशा से अपने परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने या संगठन में कोई बड़ा पद देने के खिलाफ थे. मायावती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान विरोधी दल बीएसपी को टारगेट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए फिलहाल आकाश को बड़ी जिम्मेदारी देना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि आकाश अभी बड़ा पद संभालने के लिए काफी अपरिपक्व हैं.
कई बार मायावती ने बदला फैसला
ये पहली बार नहीं है, जब मायावती ने आकाश आनंद को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया हो. 7 मई 2024 को उन्होंने आकाश आनंद को BSP के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी पद से बर्खास्त कर दिया था. उस वक्त भी मायावती ने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताया था. लेकिन डेढ़ महीने बाद ही उन्होंने फिर अपना फैसला बदला और फिर से आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया.2 मार्च 2025 को मायावती का मूड बदला और उन्होंने आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर समेत सभी पदों से बर्खास्त कर दिया और अगले ही दिन पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अप्रैल 2025 में आकाश का फिर से BSP में स्वागत किया गया. उन्होंने बुआ को अपना आदर्श बताते हुए सभी के सामने उनसे माफी मांगी. 18 मई 2025 को आकाश आनंद को एक बार फिर चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया. लेकिन आज मायावती ने ऐलान कर दिया कि वो आकाश आनंद को कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं देंगी.
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
4 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
11 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
14 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
15 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
18 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines