Aakash Anand emotional post: बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक समेत सभी पदों से हटा दिया। उन्होंने आकाश को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया। अब इस एक्शन पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसमें उन्होंने अपने विरोधियों को जवाब दिया। आकाश आनंद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के फैसले को सम्मान देने की जरूरत है।
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, मैं मायावती जी का कैडर हूं। उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं। यह सब मेरे लिए एक विचार है, जीवन का उद्देश्य नहीं हैं। आदरणीय बहिन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं।
ये भी पढ़ेंः बसपा में फूट डालने वाले Ashok Siddharth कौन? जिन्हें मायावती ने पार्टी से निकाला
यह निर्णय मेरे लिए भावनात्मक
आकाश आनंद ने आगे लिखा कि मायावती द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए भावनात्मक है, लेकिन साथ ही एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन और लड़ाई लंबी है। ऐसे समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा। अपनी आखिरी सांस तक समाज के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।
लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार
मायावती के भतीजे ने विरोधियों को जवाब देते हुए लिखा कि कुछ विरोधी दल के लोग सोच रहे हैं कि मेरा पाॅलिटिकल करियर खत्म हो गया। उन्हें समझना होगा कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, वंचित और गरीबों के आत्म सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। यह एक विचार और आंदोलन है। इसे दबाया नहीं जा सकता है। मशाल को जलाए रखने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।
ये भी पढ़ेंः BSP 2027 Election Strategy: 2027 चुनाव से पहले मायावती का फैसला कितना फायदेमंद?
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
2 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
7 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
7 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
7 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
12 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines