BSP से हटाने के मायावती के फैसले पर क्या बोले आकाश? भतीजे की पहली प्रतिक्रिया

Aakash Anand Response on BSP removal: मायावती द्वारा आकाश आनंद को पद से हटाए जाने के बाद आज उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया दी है। आकाश आनंद ने कहा कि आदरणीय बहनजी के फैसले को सम्मान देने की जरूरत है।

Aakash Anand

Aakash Anand

विज्ञापन

Aakash Anand emotional post: बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक समेत सभी पदों से हटा दिया। उन्होंने आकाश को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया। अब इस एक्शन पर आकाश आनंद की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसमें उन्होंने अपने विरोधियों को जवाब दिया। आकाश आनंद ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के फैसले को सम्मान देने की जरूरत है।

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, मैं मायावती जी का कैडर हूं। उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं। यह सब मेरे लिए एक विचार है, जीवन का उद्देश्य नहीं हैं। आदरणीय बहिन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं।

विज्ञापन

यह निर्णय मेरे लिए भावनात्मक

आकाश आनंद ने आगे लिखा कि मायावती द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए भावनात्मक है, लेकिन साथ ही एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन और लड़ाई लंबी है। ऐसे समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा। अपनी आखिरी सांस तक समाज के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

विज्ञापन

लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार

मायावती के भतीजे ने विरोधियों को जवाब देते हुए लिखा कि कुछ विरोधी दल के लोग सोच रहे हैं कि मेरा पाॅलिटिकल करियर खत्म हो गया। उन्हें समझना होगा कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, वंचित और गरीबों के आत्म सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई है। यह एक विचार और आंदोलन है। इसे दबाया नहीं जा सकता है। मशाल को जलाए रखने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ