Mayawati on Nuh Violence: हरियाणा के नूहं में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। हालांकि हिंसा से राज्य में संपत्ति को लेकर काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में बसपा प्रमुख मायावती ने भी हरियाणा राज्य की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रिमो मायावती ने कहा कि राजधानी दिल्ली के नजदीक हरियाणा राज्य में सांप्रदायिक दंगों को भड़कना और इसका बिना किसी कारण गुरुग्राम के क्षेत्रों तक फैला जाना एक गंभीर विषय है। मायावती ने कहा कि धार्मिक स्थलों समेत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान गंभीर है।

कानून-व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया

बसपा सुप्रिमो ने निशाना साधते हुए कहा कि इस घटना से साबित होता है कि वहां की सरकार (खट्टर सरकार) निष्क्रिय है। इतनी ही नहीं, मायावती ने हरियाणा की कानून-व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा किया। कहा कि राज्य में इतना बड़ा दंगा हो गया और खुफिया तंत्र को किसी भी बात की खबर तक नहीं लगी।

सरकार और जिम्मेदार जवाब ढूंढें

मायावती ने कहा, अब यह वो सवाल है, जिसका हर जिम्मेदार और सरकार को जवाब ढूंढ़ना चाहिए। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दंगा और हिंसा को भड़कने से रोकने के लिए नीयत का पूरी तरह से अभाव है। इस दौरान मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा राज्य की मदद करे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ