Mayawati niece Alice Domestic violence: मायावती जो बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख हैं कि भतीजी एलिस के साथ घरेलू हिंसा हुई है। उसे उसके ससुराल वालों ने पीटा है। एलिस ने इस मामले में अपने ससुराल वालों और पति के खिलाफ FIR दर्ज की है। एलिस ने अपनी शिकायत में घरेलू हिंसा, यौन शोषण, दहेज प्रताड़ना और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे मायावती की भतीजी हो कहकर पैसों की मांग करते थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
पैसों और फ्लैट की कर रहे थे डिमांड
एलिस ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। उनका कहना था कि तुम्हारी बुआ मायावती है जिनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। तुम उनसे एक फ्लैट और 50 लाख रुपए के लिए बोलो। एलिस ने बताया कि पति और ससुराल वाले कहते थे कि तुम्हारी बुआ बसपा की कर्ता-धर्ता है वो इतने पैसे आराम से दे सकती है। मना करने पर वो उसे मारते थे और मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
यह भी पढ़ें: माहवारी होने पर ये कैसी ‘सजा’? तमिलनाडु में 8वीं की छात्रा को बैठाया एग्जाम हॉल के बाहर
एलिस ने उठाया सख्त कदम
एलिस ने पहले इस बात को संभालने की कोशिश की, लेकिन जब वो नहीं माने तो उसने कानून की मदद ली। एलिस ने अपने सभी ससुराल वालों जिसमें ननद शिवानी, सास पुष्पा देवी, ससुर श्रीपाल सिंह, जेठ भूपेंद्र, जेठानी निशा और मौसा अखिलेश के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस मामले में अब हापुड़ पुलिस एक्शन में आ गई है और उन्होंने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एलिस ने सुनाई आपबीती
मायावती की भतीजी एलिस ने पुलिस वालों को अपनी आपबीती सुनाई और पति को नपुंसक बताया। एलिस ने बताया कि जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए कहा जाता था, साथ ही उसे बुआ मायावती से पैसे मांगने और फ्लैट मांगने का दबाव बनाया जाता था। एलिस ने ये भी बताया कि उसने अपने मायके वालों की मदद से पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया।
ऐसे में उन्हें मजबूरी में कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा और याचिका दायर कर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश देने की गुहार लगाई। कोर्ट ने एलिस का दर्द समझा और पुलिस प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह को कार्यवाई करने का आदेश दिया। अब इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें: तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA के वकील दयान कृष्णन कौन? ‘पहली बॉल’ पर आतंकी रिमांड पर
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
20 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
22 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines