Mayawati Expels BSP leader Surendra Sagar: यूपी में एक बसपा नेता को सपा विधायक के घर रिश्ता जोड़ना महंगा पड़ गया है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता बताकर बसपा नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बसपा नेता का नाम सुरेंद्र सागर हैं, वे रामपुर जिले में 5 बार बसपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे की शादी सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से कर दी। बता दें कि त्रिभुवन दत्त भी बसपा से सांसद-विधायक रह चुके हैं, लेकिन अब वे सपा से विधायक हैं।
बता दें कि हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव त्रिभुवन दत्त के घर अंबेडकर नगर गए थे। अब मायावती ने न सिर्फ सुरेंद्र सागर को पार्टी से निकाला है, बल्कि रामपुर के जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर को भी हटा दिया है। सुरेंद्र सागर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप पार्टी ने लगाया है। वहीं जिला प्रभारी रहे ज्ञान प्रकाश बौद्ध को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जानें कौन हैं सुरेंद्र सागर?
बता दें कि बरेली मंडल में सुरेंद्र सागर बसपा के बड़े नेता माने जाते हैं। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे मिलक सीट से चुनाव लड़े थे। वहीं इस मामले में सुरेंद्र सागर ने कहा उन्होंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की है। सिर्फ अपने बेटे की शादी सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी से की है। इससे पहले मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल होने पर पूर्व मंडल प्रभारी प्रशांत गौतम को मायावती ने निकाल दिया था।
ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में मुस्लिम डाॅक्टर को मकान बेचने पर बवाल, विरोध में उतरे लोग
पार्टी पहले भी कर चुकी कार्रवाई
मुनकाद अली की बेटी पूर्व सांसद कादिर राणा की बहू हैं। वह इस चुनाव में मीरापुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। इसके बाद बसपा ने मुनकाद अली के बेटे की शादी में शामिल हुए लोगों को पार्टी से निकाल दिया था। तब विधानसभा के उपचुनाव होने थे और बसपा को शक था कि मुनकाद अली के बेटे की शादी में सपा प्रत्याशी और कई नेता भी पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः शाही ईदगाह में जलाभिषेक करने पहुंची मीरा राठौर कौन? पुलिस को दिया ये जवाब
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines