Mayawati Statement On Lok Sabha Election Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में इस बार बहुजन समाज पार्टी (BSP) शून्य पर पहुंच गई। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती मुसलमानों पर भड़क उठीं। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि इस चुनाव में बसपा को बड़ा नुकसान हुआ। अब सोच समझकर टिकट बाटेंगे। बसपा की हार के बाद मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
मायावती ने मुसलमानों और पिछड़े समाज के उम्मीदवारों पर सवाल उठाते हुए एक्स पर दो पन्नों का बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि जिन अन्य जातियों को टिकट दिया, उनका वोट नहीं मिला। मुसलमानों ने बसपा को वोट नहीं दिया, जबकि मैंने हमेशा इन्हें टिकट दिया। मेरी अपनी जाति ने पार्टी के पक्ष में मतदान किया। अब आत्म मंथन और समीक्षा के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें : कौन हैं सबसे कम उम्र के सांसद? जिन्होंने राजा भैया के गढ़ में दो बार के BJP MP को हराया
अब सोच-समझ कर मुसलमानों को देंगे टिकट
बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा कि बसपा का खास अंग मुस्लिम समाज पार्टी को ठीक से नहीं समझ पा रहा है, इसलिए पिछले कई चुनावों और इस बार के आम चुनाव में उचित प्रतिनिधित्व देने के बाद भी मुसलमानों ने वोट नहीं दिया। ऐसी स्थिति में अब काफी सोच समझ कर चुनाव में इनको टिकट दिया जाएगा, ताकि भविष्य में पार्टी को इस तरह का नुकसान न हो।
यह भी पढ़ें : ‘राहुल गांधी पीएम बनना चाहें तो…’, संजय राउत का दावा- तीसरे टर्म में कभी भी हिल सकती है मोदी सरकार
हार की गंभीरता से करेंगे समीक्षा
उन्होंने आगे कहा कि भीषण गर्मी की तपिश से जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने के कारण यह चुनाव काफी प्रभावित रहा। विशेषकर गरीब तबकों और अन्य मेहनतकश लोगों के चुनावी उत्साह में भी फर्क पड़ने के चलते वोट प्रतिशत पर असर पड़ा है। मायावती ने कहा कि यूपी में पार्टी को जो नुकसान पहुंचा है, इसे लेकर हर स्तर पर गंभीरता से सही विश्लेषण करेंगे।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
6 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
7 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
7 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
9 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
10 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
10 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
12 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
12 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
23 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines