Who Is Maulana Tauqeer Raza In Hindi: उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में हुई हिंसा के बाद अब उत्तर प्रदेश के बरेली में बवाल मच गया है। मौलाना तौकीर रजा के जेल भरो आह्वान के बाद मुस्लिम समुदाय ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है।
कौन हैं मौलाना तौकीर रजा?
मौलान तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल, बरेली शरीफ के प्रमुख है। उन्होंने पांच दिन पहले बयान दिया था कि देश की मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। अयोध्या की बाबरी मस्जिद पर हमने सब्र कर लिया, लेकिन वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को हम नहीं छोड़ सकते। अगर हम कुछ नहीं कर सकते है तो बेहतर है कि गिरफ्तार हो जाएं। तौकीर रजा के इस ‘जेल भरो’ आह्वान के बाद मुस्लिम समुदाय सड़क पर उतर आया।
मुफ्ती सलमान अजहरी को रिहा करने की मांग
तौकीर रजा ने कहा कि हमारे ऊपर ज्यादती और जुल्म किया जा रहा है। विहिप और बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठन सरकार के दम पर बेईमानी कर रहे हैं। उन्होंने मुफ्ती सलमान अजहरी को रिहा करने की मांग की और कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले। शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज हुआ केस? जूनागढ़ पुलिस ने बताई पूरी डिटेल
‘अगर सरकार दंगा चाहती है तो हम तैयार हैं’
मौलाना ने कहा कि अगर कुछ संगठनों को कंट्रोल नहीं किया गया तो बहुत बड़ी दिक्कत हो जाएगी। हमारे नौजवान अगर जवाब देंगे, तो देश के हालत खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार दंगा चाहती है तो हम तैयार हैं।
‘हल्द्वानी हिंसा के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार’
हल्द्वानी में हुई हिंसा पर मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि उत्तराखंड में जो कुछ हुआ, उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं। रजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें लगता है कि अगर मुसलमानों को सताया जाएगा तो वे पीएम बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Explainer: 2021 में सिविल सूट से लेकर 2024 में ASI की सर्वे रिपोर्ट तक… ज्ञानवापी मामले की पूरी टाइमलाइन
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
44 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
3 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
14 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines