हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

डिंपल यादव पर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद को पीटा, वीडियो वायरल

सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई हो गई है। इसका एक वीडियो सामने आया है। मंगलवार दोपहर मौलाना साजिद रशीदी पर एक निजी चैनल पर डिबेट में पहुंचे। तभी वहां मोहित नागर समेत कई युवक पहुंच गए। डिबेट से पहले मोहित और अन्य युवकों ने मौलाना से बात करने की कोशिश की।

विज्ञापन
मौलाना साजिद रशीदी को पीटते सपा कार्यकर्ता

सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई हो गई है। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक निजी न्यूज चैनल पर मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ताओं ने पीट डाला।

बताया जा रहा है कि जिस युवक ने मौलाना साजिद रशीदी को पीटा, उसका नाम मोहित नागर है। युवक ने अपने साथियों के साथ मौलाना साजिद को कई थप्पड़ जड़ दिए। मौलाना घटना के समय चैनल में एक डिबेट पर पहुंचे थे। तभी मोहित ने पहले मौलाना से कुछ देर बात की और फिर उसे थप्पड़ जड़ दिए। बता दें कि इसी मौलाना ने सपा सांसद डिंपल यादव पर विवादित बयान दिया था।

मौलाना को पीटने वाले युवक हैं सपा कार्यकर्ता

मंगलवार दोपहर मौलाना साजिद रशीदी पर एक निजी चैनल पर डिबेट में पहुंचे। तभी वहां मोहित नागर समेत कई युवक पहुंच गए। डिबेट से पहले मोहित और अन्य युवकों ने मौलाना से बात करने की कोशिश की। इसी बातचीत के दौरान मोहित और एक युवक ने मौलाना पर कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद चैनल के स्टूडियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह मौलाना ने वहां से भाग अपनी जान बचाई। मौलाना मारपीट करने वाले युवक सपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

मौलाना की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

इस घटना के बाद मौलाना न्यूज चैनल के स्टूडियो से बाहर निकल गए। मौलाना साजिद रशीदी ने सपा कार्यकर्ता कुलदीप भाटी और मोहित नागर पर हमला करने का आरोप लगाया है। मौलाना आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

चैनल का डिबेट कार्यक्रम हुआ रद्द

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद चैनल में डिबेट का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना संज्ञान में है। मौलाना साजिद रशीदी दो युवकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच के लिए वीडियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा विवाद

दरअसल यह पूरा विवाद सपा सांसद डिंपल यादव से जुड़ा है। कुछ दिनों पहले समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी अपनी पत्नी डिंपल और अन्य कुछ सांसदों के साथ एक मस्जिद में पहुंचे थे। इसकी एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें डिंपल यादव भी दिख रहीं थीं। डिंपल यादव की इसी फोटो को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने विवादित बयान दिया था। इसी बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में गुस्से में थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें