Mau Shitala Mata Mandir : कुछ दिन पहले ही मऊ के शीतला माता मंदिर में चोरी हुई थी। पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी निकला। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी दीपक राय को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शीतला माता मंदिर के गर्भगृह में चोरी करने वाले चोर दीपक राय को कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कासिमपुर पोखरी के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की गई 97% जेवरात (पीली धातु के सामान) बरामद कर लिए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी कोई आम चोर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी निकला।
गाजीपुर का रहने वाला है आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर में चोरी करने वाला चोर दीपक राय गाजीपुर जिले के जमनिया क्षेत्र का निवासी है। दीपक ने ही शीतला माता मंदिर के गर्भगृह में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को इस चोर की तलाश थी और आखिरकार मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेल चुका है आरोपी
मंदिर में चोरी का आरोपी राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल खेल चुका है। दीपक राय चोर कैसे बना, इसको लेकर पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस सवाल का जवाब भी तलाश रही है कि कहीं उसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो शामिल नहीं है। इस खबर ने खेल जगत में हलचल मचा दी है।
कब हुई थी चोरी?
घटना तीन मार्च की है। देर रात्रि मंदिर का मुख्य कपाट बंद कर पुजारी घर गए लेकिन सुबह जब मंदिर पहुंचे तो पुजारियों के होश उड़ गए। मंदिर के गर्भगृह से चोरों ने कीमती आभूषण और मूर्तियां चुरा ली थी। सोमवार की सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी को चोरी का पता चला तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी और शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई थी।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines