माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के मौत के बाद भी उनके परिवार की परेशानियां खत्म होती नहीं दिख रही हैं। एक के बाद एक कानूनी शिकंजा उनकी पत्नी अफ्सा अंसारी पर कसता नजर आया। गाजीपुर में अफसा अंसारी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है। वहीं, मऊ जिले की जिला अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। मऊ थाना दक्षिण टोला की पुलिस ने गाज़ीपुर पैतृक कोठी यूसुफपुर पहुंची। पुलिस ने आवास पर दबिश दी, लेकिन वहां घर में ताला लटका मिला। इसके बाद टीम ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया।
लंबे समय से फरार अफ्सा अंसारी
अफ्सा अंसारी लंबे समय से फरार चल रही हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अगर वे जल्द सामने नहीं आतीं हैं तो आगे की कार्रवाई और भी सख्त की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर कड़ी कार्रवाई करने वाली है। मऊ कोर्ट ने यह कार्रवाई थाना दक्षिण टोला में दर्ज केस 129/2020 के सिलसिले में की है, जिसमें अफ्सा अंसारी पर गंभीर आरोप हैं। कोर्ट में बार-बार हाजिर न होने पर उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 299 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनका नाम अब ‘मकरूल रजिस्टर’ में दर्ज किया जा रहा है, जो उन आरोपियों की लिस्ट होती है, जो फरार रहते हैं। अदालत में पेश नहीं होते हैं।
अदालत ने दिखाई सख्ती
थाना दक्षिण टोला में दर्ज केस में अफ्सा अंसारी ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया, जिस पर अदालत ने सख्ती दिखाते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इससे पहले उनके खिलाफ धारा 82 और 83 की कार्रवाई की जा चुकी थी।
मऊ जिला कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट में पहले ही अफ्सा अंसारी पर इनाम की राशि बढ़कर 50 हजार की जा चुकी है। इस दौरान पेशी में लगातार गैरहाजिर रहने पर ‘मकरूल रजिस्टर’ में हुआ नाम दर्ज हैं। धारा 299 के तहत हो रही कार्रवाई से प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जिस तरह उनके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। उससे उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया है। अब प्रशासन किसी भी प्रकार की ढील करने के मूड में नहीं है।
ये भी पढ़ें- नोएडा में नाबालिग से रेप करने वाले को उम्रकैद, पीड़िता के बयान बदलने के बाद भी हुई सजा
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
53 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
16 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines